धोनी के कड़कनाथ मुर्गों पर छाया बर्ड फ्लू का खतरा, मारने पड़े 2000 चूजे
धोनी के कड़कनाथ मुर्गों पर छाया बर्ड फ्लू का खतरा, मारने पड़े 2000 चूजे
Share:

बर्ड फ्लू का खतरा पूरे भारत में फैल रहा है। वहीं एमपी के झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे सबसे अधिक प्रभावित हुए है। इसकी चपेट में वह 2000 चूजे भी आ गए जिनका ऑर्डर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने झाबुआ के एक पॉल्‍ट्री फॉर्म को दिया था। झाबुआ का लोकप्रिय आशीष कड़कनाथ फार्म भी बर्ड फ्लू की मार झेल रहा है। मशहूर इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इस फार्म को 2000 मुर्गो का आर्डर दिया था किन्तु इतने बड़े ऑर्डर को बर्ड फ्लू की मार झेलनी पड़ी। 

वही अभी 15 दिन पूर्व ही इस फार्म पर कड़कनाथ मुर्गो की भरमार थी तथा पूरा फार्म मुर्गो की आवाज से गूंजा करता था। अब इसे विडम्बना ही बोलेंगे कि यहां के संचालक विनोद मैडा को इतनी बड़ी हानि झेलनी पड़ी। दरअसल, इस फार्म पर धोनी ने 2000 चूजों का ऑर्डर दिया था जिनकी डिलीवरी दिसंबर में वर्षा होने के कारण आगे बढ़ा दी गई। किन्तु पिछले 7 दिनों से प्रतिदिन 300 से 400 चूजे तथा मुर्गे मर रहे थे। 

वही जब एक मरे हुए मुर्गे की रिपोर्ट आयी तो उसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। नतीजन बचे हुए सभी 800 मुर्गो को मार कर दफनाया गया। रिपोर्ट आने के पश्चात् पशुपालन विभाग के अमले तथा रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अमले ने जीवित तथा मृत मुर्गो को पीपीई किट पहनकर जब्त किया तथा जीवित मुर्गों को मारकर जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

प्रदर्शन के बीच किसानों ने की जान्ह्वी कपूर से मिलने की कोशिश, वजह जान हो जाएंगे हैरान

वरुण धवन जनवरी 2021 में ही करेंगे शादी, यहाँ होगी शानदार पार्टी

गंजाम में एनएच-16 पर पलटा गैस टैंकर, यातायात हुआ बाधित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -