उत्तर प्रदेश सहित 7 राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश सहित 7 राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
Share:

कोविड-19 से जूझते भारत में अब परिदों की मृत्यु से खौफ बढ़ते जा रहे है। भारत के कई प्रदेशों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। हिमाचल से केरल तथा गुजरात से महाराष्ट्र तक कई प्रदेशों से पक्षियों के मरने की जानकारी आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल तथा यूपी ये वो सात प्रदेश हैं, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र सहित कई अन्य प्रदेशों में पक्षियों के नमूनों की जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

कानपुर चिड़ियाघर को बर्ड फ्लू वायरस मिलने के पश्चात् सील कर दिया गया है। चार पक्षियों की मौत की टेस्ट रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आस-पास के क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रशासन के साथ क्षेत्र के रहवासी भी सतर्क हो गए हैं।

इसके अतिरिक्त जिस बाड़े के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई उसके अन्य पक्षियों को भी चिड़ियाघर प्रशासन ने मारने का आदेश दिया है। बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में 10 पक्षियों की मृत्यु हुई थी। जिनमें चार की टेस्ट के सैंपल भोला लेबोरेटरी भेजे गए थे। जहां से रिपोर्ट में चारों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। दिल्ली अभी कोविड-19 की मार से संभली भी नहीं थी कि बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई है। हालांकि, दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि तो नहीं हुई किन्तु राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर मरते हुए पक्षी चिंता बढ़ा रहे हैं। 

टीकाकरण को लेकर तेलंगाना के मुख्य सचिव ने की अपील, फर्स्ट फेज में जनप्रतिनिधियों को भी करें शामिल

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे भंडारा के जिला अस्पताल का मुआयना, कल हुई थी 10 बच्चों की मौत

देश में बदली कोरोना की चाल, संक्रमितों के आंकड़े में आई कमी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -