बिहार में कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू की दस्तक, लोगों में फैली दहशत
बिहार में कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू की दस्तक, लोगों में फैली दहशत
Share:

पटना: कोरोना की जंग के बीच बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक से लोग खौफ में हैं। इस बीच, पशुपालन निदेशालय के पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान की तरफसे भेजे गए मरी मुर्गियों के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अब सम्बंधित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों को मारने का काम आरम्भ कर दिया गया है। इसके साथ ही दस किमी के दायरे में मुर्गियों व पॉल्ट्री फार्म को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है।

राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को पक्षियों की असामान्य मृत्यु पर निगाह रखने और फ्लू के प्रभाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग  के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि केंद्र सरकार की अधिसूचना और आदेश प्राप्त होने के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर मुर्गियों को मारने और दफनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि, "पटना के कंकड़बाग के अशोकनगर और नालंदा जिला के कतरीसराय इलाके के पॉल्ट्री फार्म में मुर्गियों को मारा जा रहा है। मुर्गियों को मारने और दफनाने के अलावा उनके संक्रमित दाना पानी को भी डिस्ट्रॉय किया जा रहा है।" सीएम नितीश ने शुक्रवार को बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फ्लू को लेकर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और कई निर्देश दिए।

आखिर 'कोरोना' के आगे झुका शाहीनबाग़, धरनास्थल छोड़कर अपने घरों में पहुंची महिलाएं

टोल ऑपरेटर्स को मिला बड़ा निर्देश, न जाए कोई प्रवासी मजदूर भूखा

BSF : चौबीसों घंटे मुस्तैद सेना के जवान, लॉकडाउन में सुरक्षित देश की सीमा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -