बर्ड फ्लू: केरल में 10 दिन बाद सामने आया नया मामला, दूसरी लहर के है संकेत
बर्ड फ्लू: केरल में 10 दिन बाद सामने आया नया मामला, दूसरी लहर के है संकेत
Share:

इस समय देश में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में अब इस खर की दूसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। जी दरअसल 10 दिन के अंतराल के बाद अब केरल में बर्ड फ्लू का ताजा मामला सामने आने से आशंका बढ़ गई है। वहीँ केरल के अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू के कुछ संदिग्ध मामले सामने आने से खतरा बढ़ चुका है। आपको बता दें कि केरल के अलाप्पुझा में बर्ड फ्लू का ताजा मामला सामने आने के बाद राज्‍य सरकार हाई अलर्ट पर है।

बीते बुधवार को राज्य पशुपालन विभाग ने कहा है कि, 'भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने कम से कम 300 नमूनों में वायरस की उपस्थिति की पुष्टि की है।' वैसे आप जानते ही होंगे राजस्थान के झालावाड़ में बीते 29 दिसंबर को बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया था, उसके बाद यह देश के 10 अन्य राज्यों में फैल गया था। वहीँ देखते ही देखते हजारों मुर्गे, सैकड़ों कौवों की मौत हुई और इसमें कुछ प्रवासी प्रजातियां भी थीं।

अब अधिकारियों का कहना है आज यानी गुरुवार से पक्षियों की पहचान कर उन्‍हें पकड़ने का काम शुरू होगा। इसमें पहले चरण में पांच हजार से ज्‍यादा पक्षियों जिनमें ज्‍यादातर बतख को खत्‍म किया जाएगा। आपको हम यह भी बता दें कि जनवरी की शुरुआत में अलपुझा और कोट्टायम जिलों में कम से कम 80,000 बत्तख और 10,000 मुर्गे पकड़े गए थे। वहीँ छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर के पास  45 मैना पक्षी मृत मिले हैं। अधिकारियों ने बीते बुधवार को कहा क‍ि पांच पक्षियों के नमूने एवियन इन्फ्लूएंजा परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉ। जितेंद्र सिंह ने की सिक्किम में फिल्म सिटी के प्रस्ताव पर चर्चा

मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत को किया तलब

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने Joe Biden, PM मोदी ने दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -