महाराष्ट्र में फैला बर्ड फ्लू, उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक
महाराष्ट्र में फैला बर्ड फ्लू, उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक
Share:

मुंबई: इन दिनों बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में देखते ही देखते यह एक बड़ा खतरा बनता चला जा रहा है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी इस खतरे की पुष्टि हो चुकी है। जी दरअसल महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरम्बा गांव में बर्ड फ्लू से 900 मुर्गों की मौत हुई है और दिल्ली में भी 8 पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज (सोमवार) शाम 5 बजे आपात बैठक बुलाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम को 5 बजे आपात बैठक होने वाली है। वैसे आप जानते ही होंगे कि केरल से बर्ड फ्लू की शुरुआत हुई थी और अब तक 9 राज्यों को यह फ्लू अपनी चपेट में जकड़ चुका है। वैसे बर्ड फ्लू केरल के अलावा गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पहुंच चुका है। जी दरअसल इन राज्यों में बड़ी संख्या में कौओं के अलावा अन्य पक्षी भी मौत को गले लगा चुके हैं। अब तो खतरे को देखते हुए अन्य राज्यों के पशु एवं पक्षी विभागों में भी अलर्ट देखने के लिए मिल रहा है।

आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र के परभणी जिले में 900 मुर्गों की मौत के बाद जांच के लिए नमूने भोपाल लैब भेजे गए थे, जहां से आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। खबरों के अनुसार बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी सख्त कदम उठा लिए हैं। जी दरअसल पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है और इसके अलावा सरकार ने जिंदा पक्षियों के आयात पर भी रोक लगा दी है।

राजद्रोह केस में कंगना रनौत को मिली राहत, 25 जनवरी तक नहीं होगी गिरफ्तारी

स्पाइसएक्सप्रेस ने स्पाइसटैग का दिया परिचय

MP: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया सरिया, आरोपी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -