पोल्ट्री में फैला बर्ड फ्लू, डेढ़ लाख मुर्गों की मौत
पोल्ट्री में फैला बर्ड फ्लू, डेढ़ लाख मुर्गों की मौत
Share:

बीदर ​: कर्नाटक के बीदर जिले में बड़े पैमाने पर मुर्गे मर गए हैं। जांच के दौरान इन मुर्गों में बर्ड फ्लू के एंफ्लुएंजा होने की संभावना जताई गई है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद जिले के एक फार्म के लगभग 1,30,000 मुर्गों को मार दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के पशुपालन मंत्री ए मंजु ने कहा कि उन्हें 5 मई को जानकारी मिली थी कि मुर्गों के फार्म में 20 हजार मुर्गे मर गए हैं। मुर्गों की इस बीमारी की पहचान हेतु मुर्गों के विसरा को भोपाल भेजा गया।

इस दौरान जो रिपोर्ट आई है उसमें एच 5 एन 1 वायरस पाया गया। जिसके बाद एहतियातन बरती गई है। पोल्ट्री फाॅर्मों की जांच की जा रही है। यही नहीं लोगों को भी जांचा जा रहा है। अस्पतालो्रं में फ्लू के लिए तैयार किए गए विशेष वार्ड मुस्तैद कर दिए गए हैं। 

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -