दिल्ली में फिर लौटा बर्ड फ्लू का खौफ, 4 सैम्पल्स में पाया गया वायरस
दिल्ली में फिर लौटा बर्ड फ्लू का खौफ, 4 सैम्पल्स में पाया गया वायरस
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली चिड़ियाघर से एकत्रित की गई चिड़ियों के बीट के चार सिरोलॉजिकल नमूनों में एवियन इंफ्लूएंजा वायरस (Avian Influenza Virus) का संक्रमण मिला है। मंगलवार को अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणि उद्यान (NZP) ने कहा कि जिन नमूने में संक्रमण पाया गया है उन्हें चिड़ियाघर में चार विभिन्न स्थानों से इकठ्ठा किया गया था।

इन सैम्पल्स को दिल्ली पशुपालन विभाग (AHD) द्वारा तीन फरवरी को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल भेजा गया था। NZP ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि तमाम सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं और चिड़ियाघर बंद रहेगा। NZP ने कहा कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA), पर्यावरण मंत्रालय और AHD, दिल्ली सरकार के एवियन इंफ्लूएंजा से जुड़े सभी सुरक्षा उपायों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है और चिड़ियाघर में क्षेत्रीय कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की एक टीम द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिंजड़ों में बंद पक्षी और खुले में उड़ने वाले पक्षी सामान्य व्यवहार कर रहे हैं। कीटाणुमुक्त करने संबंधी सभी कदम नियमित रूप से उठाए जा रहे हैं। उसने कहा कि निगरानी जारी रहेगी और जमा किए गए सैम्पल्स को आगे की सिरोलॉजिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। उसने कहा कि यह चिड़ियाघर पहले से ही बंद है और यह आगे भी बंद रहेगा। इससे पहले, 19 जनवरी को भोपाल के NIHSAD गए राष्ट्रीय प्राणि उद्यान के छह सिरोलॉजिकल नमूने एवियन इंफ्लूएंजा वायरस से संक्रमित मिले थे। 

पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने नेशनल पैंथर्स पार्टी से दिया इस्तीफा

जीवन, स्वास्थ्य, कार, अवधि और अन्य सभी बीमा पॉलिसियों को रखें बरकरार: IRDAI

राम पूरे विश्व के हैं, अगर भगवान और अल्लाह में फर्क किया तो देश टूट जाएगा - फ़ारूक़ अब्दुल्ला 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -