बिप्लब देब बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री
बिप्लब देब बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री
Share:

अगरतला : ऐतिहासिक जीत के बाद आज बीजेपी ने पहली बार पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में सरकार बनाई और मुख्यमंत्री के रूप में बिप्लब देब (48 ) ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्वोत्तर क्षेत्र में भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे. बिप्लब देब के साथ नौ अन्य मंत्रियो ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. जिनमे दिलीप दास, कल्याणी राय, रतन लाल नाथ, सुदीप रॉय, मनोज देव, रतन चक्रवती आदि शामिल है.

साथ ही जिष्णुदेव बर्मा ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक राव सरकार भी इस समारोह में शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि बिप्लब देब ने 6 मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था.इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया. स्मरण रहे कि भाजपा- इंडीजीनियस पीपल्स पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन ने माकपा के 25 साल पुराने शासन का अंत करते हुए बड़ी जीत हासिल की थी. त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधान सभा में भाजपा ने 35 सीटें और सहयोगी दल आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती थी.

इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह,लालकृष्ण आडवाणी,पूर्वोत्तर क्षेत्र में भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री ने की शिरकत. हालाँकि भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था मगर कुछ मेहमान इसमें शामिल नहीं हो सके. इससे पहले खुद बिप्लब देब पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर रिसीव करने गए थे जहा मोदी ने उन्हें बधाई दी.

त्रिपुरा में बिप्लब देब की ताजपोशी आज

नेफ्यू रिओ बने नागालैंड के नए मुख्यमंत्री

नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में नेफ्यू रिओ की ताजपोशी आज

सुनील देवधर ने कहा, त्रिपुरा जीत में कांग्रेस का बड़ा हाथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -