बिपाशा बसु को अस्पताल लेकर पहुंचे करण सिंह ग्रोवर, जल्द मिलेगी खुशखबरी
बिपाशा बसु को अस्पताल लेकर पहुंचे करण सिंह ग्रोवर, जल्द मिलेगी खुशखबरी
Share:

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। ये कपल बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों को फैंस बहुत पसंद करते हैं और दोनों अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लेते हैं। दोनों इंडस्ट्री में फेमस कपल हैं और जल्द ही दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे है। अब इन सभी के बीच एक्ट्रेस को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया है। जी दरअसल इस दौरान एक्ट्रेस बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आईं।

आपको बता दें कि बिपाशा ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उन्होंने बालों को जुड़े में बांध रखा था। इसी के साथ वह नो मेक-अप लुक में नजर आईं। बिपाशा बसु के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर को भी देखा गया, हालांकि उनके अस्पताल जाने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रेगुलर चेक-उप के लिए ही अस्पताल गई थीं। आपको बता दें कि कार से निकल कर अस्पताल जाते वक्त मीडिया द्वारा उनकी फोटोज और वीडियो लिए गए और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वैसे बिपाशा कभी भी खुशखबरी दे सकती हैं। कई फैंस का तो यह भी कहना है कि आज या कल में खुशखबरी मिल सकती है और फैंस ने तो यह भी अंदाजा लगना शुरू कर दिया है कि लड़का है या लड़की! फिल्मों के बारे में बात करें तो बिपाशा अभी फिल्मों से दूर हैं। वह फिल्मों से ब्रेक लेकर बैठीं है। वहीं करण इन दिनों काम कर रहे हैं और जल्द कई वेब सीरीज या फिल्मों में नजर आ सकते हैं।

रैम्प पर पहुँचते ही डांस करने लगीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो वायरल

राजू श्रीवास्तव की बेटी ने जताया PM मोदी से लेकर CM योगी तक का आभार

मशहूर पंजाबी सिंगर के घर गुंजी किलकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -