जब बिपाशा बासु की ऑडियो क्लिप में खुल गए थे बॉलीवुड इंडस्ट्री के गंदे राज!
जब बिपाशा बासु की ऑडियो क्लिप में खुल गए थे बॉलीवुड इंडस्ट्री के गंदे राज!
Share:

बॉलीवुड में बंगाली ब्यूटी के नाम से पहचानी जाने वाली बिपाशा बासु को आज कौन नहीं जानता। बिपाशा बासु ने अपने अभिनय से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। उनके हुस्न की बिजलियाँ ना जाने कितने लोगों पर गिरी और देखते ही देखते बिपाशा सुपरहिट हो गईं। अपने काम से लेकर अपने नाम और ब्यूटी के दम पर बिपाशा ने इंडस्ट्री में, लोगों के दिलों में जगह बना ली। एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में देकर बिपाशा बासु लोगों के दिलों में बसी लेकिन अचानक ही शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

कई बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ बिपाशा का नाम जुड़ा और उनके प्यार के चर्चे हुए लेकिन उन्होंने तलाकशुदा अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की और शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। बिपाशा के मशहूर होने का अंदाज आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनकी शादी में अमिताभ से लेकर सलमान तक कई बड़े-बड़े सितारें शामिल हुए थे। वैसे बिपाशा अपने अफेयर्स के अलावा उस समय भी चर्चाओं में आ गईं थीं जब उनका एक ऑडियो टेप वायरल हुआ था। यह ऑडियो टेप बॉलीवुड के उन गंदे राजों को खोलने वाला था जिनके बारे में आपने अक्सर पढ़ा या सुना होगा। आइए आज हम बात करते हैं बिपाशा से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।

बिपाशा बासु का करियर- बिपाशा बासु ने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से की और उसके बाद उनका परिवार कोलकाता चला गया। बिपाशा के पिता सिविल इंजीनियर हैं और उनकी माँ का नाम ममता बसु है। बिपाशा की दो बहने हैं। एक बार एक होटल में बिपाशा की मुलाक़ात एक सुपर मॉडल से हुई और उसी के बाद उनकी किस्मत बदल गई। बिपाशा की मुलाक़ात जिस मॉडल से हुई वह थी अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया। आप सभी को बता दें कि मेहर जेसिया फॉर्मर मिस इंडिया हैं और एक सुपर मॉडल भी हैं। जब उनकी बिपाशा से मुलाक़ात हुई तो उन्होंने उन्हें मॉडलिंग में ट्राय करने के लिए कहा। बिपाशा ने उनकी बात सुनी और मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाई। देखते ही देखते बिपाशा की किस्मत चमक गई और साल 1996 में बिपाशा ने गोदरेज सुपरमॉडल के लिए अप्लाय किया। इसे जीतने के बाद बिपाशा सुपर मॉडल बन गईं। उसके बाद बिपाशा को फ़िल्में मिलने लगी और देखते ही देखते बिपाशा एक बड़ी अदाकारा बन गईं। बिपाशा कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने लगी और उनकी ब्यूटी के लोग दीवाने हो गए। कुछ ही समय में बिपाशा ने लोगों के दिलों-दिमाग में जगह बना ली और वह मशहूर हो गईं।

बिपाशा के अफेयर्स- मॉडलिंग के दिनों में बिपाशा ने मिलिंद सोमन को डेट किया जो एक सुपर मॉडल हैं। मिलिंद और बिपाशा की जोड़ी काफी दमदार थी लेकिन दोनों की जोड़ी को किसी की नजर लग गई और दोनों अलग हो गए। मिलिंद से अलग होने के बाद बिपाशा मिली डिनो मोरिया से। डिनो मोरिया भी एक सुपर मॉडल हैं और बिपाशा से मिलने के बाद दोनों एक दूजे को काफी पसंद आए। उसके बाद दोनों ने एक-दूजे को डेट करना शुरू कर दिया। अफेयर के दौरान ही डिनो मोरिया और बिपाशा ने एक अंडरगारमेंट कंपनी के लिए विज्ञापन में काम किया और इसी से बिपाशा और डिनो मोरिया के अफेयर के चर्चे होने लगे। कुछ ही समय बाद दोनों ने राज, गुमराह, इश्क है तुमसे जैसी फिल्मों में काम किया। कुछ ही समय बाद डिनो मोरिया और बिपाशा के बीच खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। इसके बाद बिपाशा के जीवन में आए जॉन अब्राहिम। बिपाशा और जॉन अब्राहिम ने जिस्म फिल्म में काम किया और इसी फिल्म के शूट के दौरान दोनों को एक-दूजे से मोहब्बत हो गई। इस फिल्म के दौरान दोनों करीब आ गए और दोनों एक-दूजे को डेट करने लगे और लिव-इन में रहने लगे। उसके बाद देखते ही देखते बिपाशा ने कई सुपरहिट फ़िल्में दी और वह सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गईं। सुपरहिट होते-होते बिपाशा-जॉन से अलग हो गईं। करीब 9 साल तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों अलग हो गए।

वही उसके बाद उन्होंने डेट किया मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो को। जी हाँ, साल 2007 में बिपाशा एक इवेंट में गईं थीं और वही उनकी मुलाक़ात क्रिस्टियानो रोनाल्डो से हुई। इसी इवेंट में दोनों एक-दूजे को किस करते भी देखे गए और जब तस्वीरें सामने आईं तो सभी के होश उड़ गए। बाद में इन तस्वीरों को लेकर ना बिपाशा ने कुछ कहा और ना ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो। कुछ समय बाद यह मामला भी ठंडा हो गया। वहीं उसके बाद बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ अलोन फिल्म में काम किया और यही से दोनों एक दूजे को डेट करने लगे। उसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली और अब दोनों अपना शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं।

बिपाशा की ऑडियो क्लिप लीक- यह मामला है साल 2011 का जब बिपाशा का एक ऑडियो क्लिप लीक हो गया और उसने बॉलीवुड के कई गंदे राज खोल दिए। इस ऑडियो क्लिप में एक राजनेता थे और एक अदाकारा थी जिनके बीच कुछ बातें चल रहीं थीं। दोनों जो बातें कर रहे थे वह बहुत भद्दी थीं। इस ऑडियो क्लिप को सेक्सुअल क्लिप कहा गया था और जब यह सामने आई तो इसमें जो आवाज थी उसे राजनेता अमर सिंह और बिपाशा बासु की बताया गया। हालाँकि जब यह क्लिप वायरल हुई थी तो बिपाशा ने इसे FAKE बताया लेकिन कई लोग हैं जो आज भी यह बात नहीं मानते। इस ऑडियो क्लिप में उम्र से लेकर जाँघों तक की बात थी, हालाँकि इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद बिपाशा की छवि को बहुत नुकसान हुआ लेकिन बिपाशा ने सब संभाल लिया।

#MeToo पर बिपाशा बासु- बिपाशा उस समय भी चर्चाओं में आईं थीं जब उन्होंने #MeToo के तहत चौकाने वाला खुलासा किया था। जब #MeToo आया था तब बिपाशा ने एक ट्वीट कर साजिद खान पर आरोप LAGYAAA था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- ''मुझे खुशी है कि महिलाएं सामने आकर बोल रही है कि किस तरह पुरुषों ने अपने पावर को दिखाकर उनका शोषण किया है लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उसका (साजिद खान) महिलाओं के प्रति व्यवहार हमेशा से ऐसा ही रहा है। जो कि फिल्म के सेट पर मुझे डिस्टर्ब करता था। वो खुलेआम गंदे जोक्स बोलता था। लड़कियों के प्रति वो असभ्य था। उसने मेरे साथ ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं की। अगर ऐसा होता तो मैं साल 2014 में ही उसके खिलाफ बोल देती। मैं अपनी बात रखने में सक्षम हूं और मैं अपनी बेइज्जती बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती। मैं सभी को बताती थी कि उससे ज्यादा बातें ना करें क्योंकि उसके लेवल तक नहीं जा सकते। एक प्रोफेशनल की तरह फिल्म में बस मैंने अपना काम खत्म किया। इस फिल्म के बाद मैंने तय किया कि उसके साथ कभी काम नहीं करूंगी।'' आपको बता दें कि बिपाशा ने साजिद की फिल्म हमशक्ल्स में काम किया था। इसी फिल्म के प्रमोशन में बिपाशा शामिल नहीं हुईं थीं। कहा जाता है कि एक बार साजिद बिपाशा के सामने टॉवेल में आ गए थे और उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया था कि बिपाशा ने उनके साथ फ़िल्में ना करने का ठान लिया था।

शादी में सलमान ने दिया था 10 करोड़ का फ्लेट- बिपाशा की शादी के बाद यह खबर बहुत तेजी से चर्चाओं में आई कि सलमान ने बिपाशा को शादी करने के बाद 10 करोड़ का फ्लेट गिफ्ट के रूप में दिया है। हालाँकि बिपाशा ने ट्वीट कर इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि शादी में कोई ऐसा गिफ्ट देगा क्या और कोई देता भी है तो क्या शादी करने वाला ऐसा गिफ्ट लेगा क्या...? इसके बाद उन्होंने गुस्से वाला इमोजी बनाया और सभी को साफ़ कर दिया कि खबर गलत है।

2015 के बाद गायब हो गईं अदाकारा - बिपाशा ने साल 2015 तक फिल्मों में काम किया लेकिन करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद अदाकारा एकदम से गायब हो गईं। अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में देने वाली अदाकारा का अचनाक ही यूँ इंडस्ट्री से गायब हो जाना लोगों को अचम्भित कर गया और अब भी लोग यह सवाल करते पाए जाते हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि बिपाशा ने इंडस्ट्री छोड़ दी। कई बार यह खबरें भी आईं कि बिपाशा अपने पति के साथ जल्द ही एक हॉरर फिल्म में दिखाई देने वाली हैं हालाँकि आज तक इसका कुछ पता नहीं है।

जहरीली हवा से कमज़ोर हुए फेफड़े, कैसे झेल पाएंगे 'कोरोना' का अटैक ?

#METOO: जब इस सुपरस्टार की पत्नी ने अदिति को मुंह बंद रखने के लिए दिए थे 10 करोड़ रुपए!

एयर होस्टेस बनते-बनते महेश बाबू की पत्नी बन गईं नम्रता शिरोडकर, 14 साल बड़े एक्टर को कर चुकीं हैं डेट!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -