बिपाशा बसु ने जन्मदिन पर की थी खास प्लानिंग, सब हो गया खराब
बिपाशा बसु ने जन्मदिन पर की थी खास प्लानिंग, सब हो गया खराब
Share:

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) का आज जन्मदिन है। ऐसे में अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए बिपाशा ने काफी सारी तैयारियां कर रखी थीं। आप सभी जानते ही होंगे बीते दो सालों से कोरोना के चलते बिपाशा का जन्मदिन अच्छे से नहीं मन सका, ऐसे में बिपाशा को उम्मीद थी कि इस बार वह अपना जन्मदिन अच्छे ढंग से पति करण सिंह ग्रोवर संग मनाएंगी। हालाँकि इस बार भी बिपाशा की प्लानिंग कमाल नहीं दिखा पाई। जी दरअसल बिपाशा ने खुद खुलासा किया है कि इस जन्मदिन पर उन्होंने पति संग वेकेशन प्लान किया था। हालाँकि अचानक कोविड के केस बढ़ने और ओमिक्रोन की एंट्री से एक्ट्रेस का प्लान चौपट हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

आप देख सकते हैं बिपाशा ने बताया कि 'वह हमेशा अपने जन्मदिन को लेकर बेहद उत्साहित रहती हैं। उन्हें इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता कि वह कितने साल की हो गई हैं।' इसी के साथ उन्होंने बताया कि, 'इस साल भी उन्होंने काफी कुछ प्लान किया हुआ था। उन्हें पति संग मालदीव्स जाना था, लेकिन कोविड केस में बढौतरी के बाद करण और बिपाशा ने जन्मदिन पर घर में ही रहना ठीक समझा और प्लान कैंसिल कर दिया।' इसी के साथ बिपाशा ने यह भी बताया कि अब वह घर पर कैसे अपना जन्मदिन मनाएंगी। एक्ट्रेस का कहना है- 'अब घर में ही रहकर माता पिता के साथ जन्मदिन मनाएंगे। उनकी मॉम बिपाशा के लिए फेवरेट डिश बनाएंगी और वह खाएंगी।'

आगे बिपाशा ने यह भी कहा कि, 'वह अपने जन्मदिन के मौके पर अपने दोस्तों को और उनके संग की जाने वाली पार्टी को बहुत मिस कर रही हैं। जन्मदिन पर बाहर न जा पाना उन्हें बहुत खल रहा है।' आप सभी को बता दें कि पिछले साल बिपाशा के पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी कोविड पॉजिटिव हो गए थे। उस समय बिपाशा इंडिया में और करण सरबिया में फंस गए थे। वहीं उस दौरान बिपाशा ने नया साल भी नहीं मनाया था।

सोशल मीडिया पर छाये जुबिन नौटियाल, जानिए वजह

पूनम पांडे ने पहनी ऐसी ड्रेस कि हो गईं ट्रोल

नयी तस्वीरों से तहलका मचा रहीं शाहरुख़ की लाड़ली, सोफे पर लेटकर दिए पोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -