बायोटिनयुक्त हैं यह 5 फूड्स, सेवन से नहीं पड़ेगी महंगे हेयर ट्रीटमेंट की जरूरत
बायोटिनयुक्त हैं यह 5 फूड्स, सेवन से नहीं पड़ेगी महंगे हेयर ट्रीटमेंट की जरूरत
Share:

आज के समय में बालों का झड़ना आम समस्या बन गया है। इस वजह से बाल प​तले, कमजोर होकर बेजान दिखने लगते हैं। वैसे ऐसा हमारे गलत खानपान का नतीजा होते हैं, और इसके अलावा कई बार किसी बीमारी या दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। इसी के साथ कभी-कभी बायोटिन की कमी के कारण भी बाल झड़ते हैं। जी दरअसल बायोटिन एक ऐसा विटामिन है, जिसे बाल बढ़ाने, झड़ते बालों को रोकने और त्वचा का ग्लो बढ़ाने और नाखूनों की सेहत के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इसके लिए लडकियां, महिलाएं महंगे-महंगे केराटिन या किसी अन्य हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं हालाँकि डाइट में बायोटिनयुक्त कुछ चीजों को शामिल किया जाए तो यह समस्या खत्म हो सकती है। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

बाजरा- बाजरा में भरपूर मात्रा में बायोटिन पाया जाता है। यह आपके शरीर में बायोटिन की कमी को दूर करने के साथ तमाम पोषक तत्व प्रदान करता है। इसी के साथ ही गर्माहट देता है, जिससे आपका शरीर सर्दी के असर से बचा रहता है।

शकरकंद- शकरकंद को भी बायोटिन का एक सुपर स्रोत माना जाता है। कहा जाता है हर दिन शकरकंद का सेवन करने से शरीर में बायोटिन की कमी दूर हो जाती है। इसी के साथ ही शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और दिल दुरुस्त रहता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

मशरूम- पिज्जा या नूडल्स पर टॉपिंग के तौर पर इस्तेमाल होने वाले मशरूम में भी बायोटिन की अच्छी खासी मात्रा होती है। जी दरअसल मशरूम विटामिन डी, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।

पालक- आयरन, विटामिन, खनिज, फाइबर और क्लोरोफिल से भरपूर पालक के सेवन से भी आपके शरीर में बायोटिन की कमी दूर हो सकती है। यह आपकी सेहत के लिए भी कई तरह से लाभकारी हो सकती है।

केले- कहा जाता है अगर व्यक्ति एक केला रोज खाए तो उसके शरीर में कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती है। जी दरअसल केले में कार्ब्स, फाइबर, विटामिन बी, कॉपर, पोटेशियम और बायोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। केले का रोजाना सेवन करने से बालों को लाभ मिलता है।

कमजोर है आंखों की रोशनी तो रोज करें ये योगासन

किस करने से बढ़ती है इम्युनिटी, जानिए सेहत को होने वाले और फायदे

सिजेरियन डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए खाएं यह चीजें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -