चेहरे की शेप के अनुसार लगाए बिंदी और पाएं परफेक्ट लुक
चेहरे की शेप के अनुसार लगाए बिंदी और पाएं परफेक्ट लुक
Share:

भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में बिंदी सबसे अहम होती है और इसे वह माथे पर सजाती हैं। जी हाँ और यह हर युवती या महिला की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। देसी लिबास हो और माथे पर बिंदिया न सजी हो, तो श्रृंगार अधूरा ही नजर आता है। हालाँकि अगर आप अपने चेहरे के शेप के अनुसार बिंदी लगाती हैं तो सबसे सुंदर दिख सकती हैं। आज हम देते हैं कुछ खास आईडिया।

 
चौड़े माथे के लिए- अगर आपका माथा चौड़ा है, तो आप बेझिझक बड़ी गोल बिंदी लगाइए। जी हाँ, इस तरह के माथे पर बड़े आकार की बिंदी खूबसूरत लगती है। जी हाँ और वो चाहें प्लेन हों या डिजाइन वाली।
 
चौकोर चेहरे के लिए- अगर आपका चेहरा चौकोर है तो आपको गोल बिंदी लगानी चाहिए। ध्यान रहे स्क्वायर शेप के फेस के साथ कभी भी किसी और शेप की बिंदी ना लगाएं।

दूर भौंहें होने पर- कुछ युवतियों या महिलाओं की भौहों के बीच गैप ज्यादा होता है तो ऐसे में बड़ी गोल सजी हुई बिंदी लगाना सही हो सकता है।
 
गोल चेहरे के लिए- अगर आपका चेहरा गोल है तो आपको लंबी बिंदी लगानी चाहिए। जी हाँ क्योंकि ये बिंदी आपके चेहरे पर बेहद खूबसूरत लगेगी।

Makeup के बिना दिखना है खूबसूरत तो फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन

 
लंबे चेहरे के लिए-
लंबे चेहरे पर गोल बिंदियां अच्छी लगती है। जिनका चेहरा लंबा है वो गोल बिंदियों के साथ-साथ अलग अलग एक्सपेरिमेंट करना हो तो कर सकती है।
 
अंडाकार चेहरे के लिए- अगर आपका फेस अंडाकार शेप का है तो अपने चेहरे के साथ कई सारे एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। जी हाँ, और आप लंबी बिंदी भी ट्राई कर सकती हैं।

छोटे चेहरे के लिए-  छोटे चेहरे वाली युवतियों को ज्यादा फैंसी डिजाइन की बिंदियों की जगह प्लेन या सॉलिड कलर्स की बिंदी लगानी चाहिए।
 
हार्ट शेप चेहरे के लिए- अगर आपका चेहरा हार्ट शेप का है और माथा थोड़ा बड़ा है तो आपको छोटी बिंदी लगानी चाहिये।

चेहरे से हटाने से पिम्पल्स के दाग तो आपके काम आएँगे ये घरेलू नुस्खे

सर्दियों में फटी हुई स्किन से नहीं होंगे परेशान अगर अपना लिए ये टिप्स

चाहते हैं ग्लोइंग स्किन तो लगाए यह अंगूर फेस पैक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -