जेफरी एपस्टीन नामक व्यक्ति के साथ 'रिलेशनशिप' में थे बिल गेट्स, पाना चाहते थे नोबल प्राइज
जेफरी एपस्टीन नामक व्यक्ति के साथ 'रिलेशनशिप' में थे बिल गेट्स, पाना चाहते थे नोबल प्राइज
Share:

नई दिल्ली: दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और विश्व के चौथे सबसे रईस व्यक्ति बिल गेट्स को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब डेली बीस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अरबपति बिल गेट्स शादीशुदा होने के बाद भी जेफरी एपस्टीन (Jeffery Epstein) नामक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थे।

बिल गेट्स का मानना ​​था कि यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी पाए जा चुके एपस्टीन के कारण उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार हासिल करने में सहायता मिल सकती है। गेट्स फाउंडेशन के एक पूर्व कर्मचारी ने मीडिया आउटलेट को बताया कि फाउंडेशन की कॉम्यूनिकेशन टीम को बताया गया था दोनों (गेट्स और जेफरी) के बीच संबंध स्थापित किए गए थे, ताकि उन्हें आसानी से नोबेल शांति पुरस्कार मिल सके। पूर्व कर्मचारी ने कहा कि, “हम सब जानते थे कि इस संबंध से बिल गेट्स और मेलिंडा के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। उस शख्स ने जेफरी एपस्टीन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस वक़्त भी लोग जानते थे कि यह आदमी सही नहीं था।”

डेली बीस्ट ने पूर्व कर्मचारी के हवाले से कहा कि, “गेट्स ने सोचा था कि जेफरी उनकी सहायता करेगा। वह सही लोगों को जानेंगे। इससे उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार आसानी से मिल सकता है, जिसे बिल विश्व में सबसे अधिक महत्व देते हैं। पूर्व कर्मचारी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वह अंततः निराश थे कि यह काम नहीं कर सके।”

भारत में व्यावसायिक संस्थाओं की वित्तीय स्थिति के लिए चुनौतियां: रुबिक्स डेटा रिपोर्ट

भारत एशिया प्रशांत में दूसरा सबसे बड़ा बीमा-प्रौद्योगिकी बाजार है: एस एंड पी ग्लोबल रिपोर्ट

बड़े पैमाने पर टीकाकरण के बाद ही होगा भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार: आशिमा गोयल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -