भारत में काफी क्षमता, पूरे विश्व के लिए वैक्सीन बना सकती हैं यहाँ की कंपनियां - बिल गेट्स
भारत में काफी क्षमता, पूरे विश्व के लिए वैक्सीन बना सकती हैं यहाँ की कंपनियां - बिल गेट्स
Share:

वाशिंगटन: दुनिया के दूसरे सबसे रईस और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का मानना है कि इंडिया फॉर्मास्युटिकल इंडस्ट्री में इतना सामर्थय है कि वह कोरोना वैक्सीन बना सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय दवा कंपनियां ना केवल अपने देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए कोरोना वैक्सीन तैयार कर सकती हैं। गेट्स ने कहा कि भारतीय फॉर्मा कंपनियों ने कई सारे अहम काम किए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की कंपनियां कोरोना वैक्सीन तैयार करने में बहुत सहायता कर रही हैं।

बता दें कि बिल गेट्स एक डॉक्युमेंट्री कार्यक्रम में बोल रहे थे। 'Covid-19: इंडिया वार अगेंस्ट द वायरस' जो डिस्कवरी प्लस पर गुरुवार को प्रसारित किया जाने वाला है, उसमें उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी चुनौती यहां की विशाल जनसंख्या है, जिसकी वजह से हेल्थ क्राइसिस भी है। भारत के दवा उद्योग की क्षमताओं के संबंध में बिल गेट्स ने कहा कि, 'भारत में काफी अधिक क्षमता है। यहां की दवा और वैक्सीन कंपनियां पूरे विश्व के लिए विशाल आपूर्तिकर्ता हैं। आप जानते हैं, भारत में सबसे अधिक वैक्सीन बनाई जाती हैं।' 

बिल गेट्स ने कहा कि यहां बायो ई, भारत बायोटेक, कई अन्य कंपनियां हैं, जो कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने में सहायता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं उत्साहित हूं कि वहां का दवा उद्योग न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए वैक्सीन तैयार कर सकेगा। हमें मौत के आंकड़ों को कम करने, और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इस बीमारी को समाप्त करने की प्रतिरक्षा हमारे अंदर है।'

खुशखबरी: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का कोरोना वैक्सीन टेस्ट रहा सफल, जयपुर के दीपक पर हुआ परिक्षण

राष्ट्रपति ट्रम्प से अमेरिकी सांसदों की मांग, कहा- TikTok पर विश्वास नहीं, भारत की तरह बैन कर दो...

बड़ी खबर: तुर्की में पुलिस अधिकारियों से भरा विमान हुई दुर्घटना ग्रस्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -