बिहार: गड्ढे में पड़ा हुआ मिला महिला का शव, पति ने रिश्तेदारों पर लगाया हत्या का इल्जाम
बिहार: गड्ढे में पड़ा हुआ मिला महिला का शव, पति ने रिश्तेदारों पर लगाया हत्या का इल्जाम
Share:

लखीसराय: पुलिस और प्रशासन द्वारा सख्ती बरतने के बाद भी देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन देश के विभिन्न कोनों से महिलाओं के साथ हो रहे जुर्म की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से प्रकाश में आया है।  बिहार के लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामचंद्रपुर गांव में गड्डे से महिला का शव बरामद हुआ है।

महिला का शव मिलते ही पूरे गांव मे हड़कंप मच गया। घटना की सुचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। वहीं, मृतक महिला के पति ने गला दबाकर हत्या का आशंका जाहिर करते हुए, अपने रिश्तेदार पर ही मौत की साजिश करने का इल्जाम लगाया है। मृतक के पति प्रकाश महतो ने कहा कि उसने दो विवाह किए थे।

दूसरी पत्नी चार माह पूर्व ही बच्चों के साथ कहीं चली गई थी। इसके बाद शनिवार को उसी का भाई रामचंद्रपुर गांव में आया और देर रात मृतका मंजू देवी को किसी काम के बहाने घर से बाहर बुलाया। जिसके बाद से मृतका फिर वापस घर नहीं लौटी। प्रकाश महतो ने कहा कि सुबह तलाश करने के दौरान मंजू का शव घर के पास गड्डे से बरामद हुआ तो सभी हैरान रह गए। वहीं, पुलिस की माने तो, शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। साथ ही केस की जांच की जा रही है। 

जामिया मेट्रो स्टेशन से पिस्तौल और कारतूस के साथ आमिर खान गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात से पाकिस्तानी नाव जब्त, 175 करोड़ के ड्रग्स के साथ 5 पाक नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: 39 लोगों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज करवाया मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -