बिहार में करवट बदलेगा मौसम, IMD ने जताया आंधी-बारिश का अनुमान
बिहार में करवट बदलेगा मौसम, IMD ने जताया आंधी-बारिश का अनुमान
Share:

पटना: बिहार में पुरवा हवा के साथ नमी का प्रवाह बढ़ने से राज्य में शुक्रवार और शनिवार को आंधी-पानी की संभावना बन रही हैं। लगातार तापमान के सामान्य से ऊपर रहने के कारण राज्य भर में गर्मी बढ़ी थी, किन्तु अगले दो दिन गर्मी से काफी राहत मिलेगी। राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में आंधी-पानी का विशेष असर दिखेगा, जबकि बाकी राज्य में भी गरज-तड़क की स्थिति रहेगी। 

कुछ स्थानों पर तेज आंधी की स्थिति भी रह सकती है। मौसमविदों की मानें तो बुधवार को राज्य भर में इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी रही, जब ज्यादातर जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। किन्तु बीते 24 घंटों में परिस्थितियों में तेजी से परिवर्तन आया है। गर्म हवाओं और नमी युक्त पुरवा के मेल से थंडरस्टॉर्म वाले बादल बने हैं। हालांकि, गुरुवार को पटना में तेज धूप रही और दोपहर में धरती तपती रही, मगर शाम ढलते ही आसमान में आंशिक बादल देखे गए। गर्म हवाओं के असर में भी कमी आई है।  

बीते 24 घंटों में पटना, भागलपुर, गया और पूर्णिया समेत सभी जिलों में अधिकतम तापमान तेजी से नीचे आया है। पटना में दो डिग्री, गया में एक डिग्री, भागलपुर में तीन डिग्री, जबकि पूर्णिया में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। कई इलाकों में ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ने से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसमविदों का कहना है कि अगले दो दिन स्थिति यही रहेगी। पारे में बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। पटना समेत राज्य में बादल छाये रहेंगे। आंधी पानी का प्रभाव बढ़ेगा।

एलआईसी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: वेतन संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी मिली

विजय वर्मा अभिनीत फिल्म 'ओके कंप्यूटर' अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम में हुई शामिल

होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने की निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 'विदेशी व्यापार वर्टिकल' की स्थापना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -