बिहार चुनाव: बेटे संग मतदान करने पहुंची राबड़ी देवी ने कहा- 'इस बार बिहार में बदलाव की गंगा बहेगी'
बिहार चुनाव: बेटे संग मतदान करने पहुंची राबड़ी देवी ने कहा- 'इस बार बिहार में बदलाव की गंगा बहेगी'
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 17 जिलों की 94 सीटों पर वोटिंग आरम्भ हो गई है। जी दरअसल दूसरे चरण में करीब ढाई लाख सुरक्षा बलों के सुरक्षा इंतजामों के बीच 17 जिलों के दो करोड़ 86 लाख 11 हजार 164 मतदाता, 41,362 मतदान केंद्रों पर 1,463 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुन रहे हैं। ऐसे में दूसरे चरण में 64 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए (NDA) और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। आज हसनपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरे राजद नेता ने पटना में मतदान किया है। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि, 'बिहार की जनता बदलाव चाहती है।'

इसके अलावा उन्होंने बिहार की जनता से आग्रह किया कि, 'लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में घर से बाहर निकलें और मतदान करें। हसनपुर में जीत पक्की है। 50 हजार से ज्यादा वोटों से ज्यादा जीतने का दावा किया।' वहीं पटना के एक बूथ पर राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्य़ाशी तेजस्वी यादव अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ मतदान करने पहुंचे। राबड़ी देवी ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'पटना में गंगा बहती है और इस बार बिहार में बदलाव की गंगा बहेगी।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'बिहार को बदलाव की जरूरत है।'

मिली जानकारी के अनुसार पटना के सभी सीटों पर 4 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे।पी। नड्डा ने कहा- 'पहले मतदान, फिर जलपान बिहार की जनता आज अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दूसरे चरण का मतदान करने वाली है। सभी मतदाताओं से अपील है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जन-भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान अवश्य दें।' वहीं उनके पहले पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर मतदान की अपील की है।

Gujarat: आज 8 सीट पर 81 उम्मीदवार मैदान में, PM ने की यह अपील

MP By Election: भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी ने डाला वोट, जारी हैं मतदान

ऑस्ट्रिया में बड़ा आतंकी हमला, 7 अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग, 6 लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -