इस राज्य में बंद हुए स्कूल
इस राज्य में बंद हुए स्कूल
Share:

पटना: बिहार में बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ रही है। सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया है, जो प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा। 

आदेश के मुताबिक, शीतलहर (Cold Wave) के मद्देनजर बिहार में 26 से 31 दिसंबर 2022 तक सभी सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं, मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यालय बंद की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में आज (शनिवार) न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने का अनुमान है। वहीं, अगले 2 दिन में कोहरे एवं शीतलहर की हालत बनी रह सकती है।

2023 में 121 दिन बंद रहेंगे बिहार में विद्यालय:-
हाल ही में बिहार सरकार ने वर्ष 2023 में विद्यालयों की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी की है। Bihar School Holiday Calendar 2023 के मुताबिक, अगले वर्ष 365 दिन में 121 दिन विद्यालय बंद रहने वाले हैं। इसमें त्योहारों की छुट्टियां, गर्मी की छुट्टी और सर्दी की छुट्टियां भी सम्मिलित हैं।

ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर पति सहित गिरफ्तार, सैकड़ों करोड़ के घोटाले का मामला

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लागू होगी 'वन रैंक वन पेंशन' स्कीम, 25 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

कृष्ण जन्मभूमि: ज्ञानवापी के बाद शाही ईदगाह में भी खोजा जाएगा 'सच' ! कोर्ट ने दिए सर्वे के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -