बिहार: रैली में बोले राहुल- जब राज्य के युवा जवान शहीद हुए, उस दिन हिंदुस्तान के पीएम ने क्या किया
बिहार: रैली में बोले राहुल- जब राज्य के युवा जवान शहीद हुए, उस दिन हिंदुस्तान के पीएम ने क्या किया
Share:

पटना: आज बिहार के नवादा में कांग्रेस के पूर्व प्रेसिडेंट राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी नेता) तेजस्वी यादव ने चुनावी रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने चीन की तरफ से किए गए अतिक्रमण तथा प्रवासी श्रमिकों का मुद्दा उठाया तो तेजस्वी यादव ने नागरिकों को रोजगार देने का वादा किया। राहुल की यह प्रथम चुनावी रैली थी।

वही राहुल गांधी ने कहा कि जब राज्य के युवा सैनिक शहीद हुए, उस दिन हिंदुस्तान के पीएम ने क्या कहा और क्या किया, प्रश्न ये है। लद्दाख मैं गया हूं, लद्दाख में हिंदुस्तान की बॉर्डर पर बिहार के युवा अपना खून-पसीना देकर भूमि की सुरक्षा करते हैं। चीन ने हमारे 20 सैनिकों को शहीद किया तथा हमारी भूमि पर कब्जा किया, किन्तु पीएम ने झूठ बोलकर हिंदुस्तान की सेना का अनादर किया।

साथ ही प्रवासी श्रमिकों के पलायन का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पलायन कर रहे प्रवासी श्रमिकों की पीएम नरेंद्र मोदी ने सहायता नहीं की। यही सच्चाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार बिहार सच्चाई को पहचानने जा रहे हैं। इस बार बिहार नरेंद्र मोदी तथा नीतीश कुमार को जवाब देने जा रहा है। वही रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 वर्ष नीतीश कुमार सीएम हैं, उनकी डबल इंजन की सरकार है, किन्तु थाने तथा ब्लॉक में बिना भ्रष्टाचार के कोई कार्य नहीं होता है। जो रोजगार था, उसको प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छीन लिया। COVID-19 संकट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास में थे, किन्तु बाहर नहीं निकले।

बिहार चुनाव: गोद में बच्चा लेकर प्रचार करते नज़र आए तेजप्रताप यादव

बिहार चुनाव: गया में पीएम मोदी का हमला, कहा- अब बिहार को ललचाए हुए लोगों से रहना है सतर्क

'शी जिनपिंग' का वध करती दिखीं माँ दुर्गा, थरूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -