बिहार में मचाई थी 55 किलो सोने की लूट, अब पुलिस ने जारी की तस्वीरें, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
बिहार में मचाई थी 55 किलो सोने की लूट, अब पुलिस ने जारी की तस्वीरें, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
Share:

मुजफ्फरपुर: बिहार के वैशाली जिले में शनिवार को 55 किलो सोना लूट लिया गया था। वारदात के 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। किन्तु पुलिस सीसीटीवी को खंगालते हुए अपराधियों की शिनाख्त कर ली है। वे अब नहीं बच सकेंगे। बिहार की सबसे बड़ी लूट में संलिप्त अपराधियों के पुलिस ने फोटो जारी किए हैं। पुलिस ने जल्‍द गिरफ्तारी की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को वैशाली के हाजीपुर से मुथूट फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 55 किलो सोना लूट लिए गए थे। अपराधियों ने सिर्फ 20 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इस सोने की कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।  तिरहुत रेंज के IG गणेश कुमार ने घटना की जांच करने के बाद रविवार को आधा दर्जन से ज्यादा अपराधियों की तस्वीर जारी कर दी है। सात अपराधियों की सूची में से तीन की तस्वीरें नाम व पते के साथ हैं, जबकि चार की सिर्फ तस्वीरें जारी हुईं हैं। उनके नाम की जानकारी नहीं है।

इन सभी के संबंध में सूचना देने वालों को उचित पुरस्कार देने का भी ऐलान किया है। आइजी गणेश कुमार ने वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बलुआ बसंता के वीरेंद्र शर्मा, समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शाहपुर पगरा के रहने वाले विकास झा और वैशाली के विदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गोखुलपुर के मुकुल कुमार राय के नाम और तस्वीर जारी किए हैं। इन तीनों के बारे में बताया गया था कि ये सभी सोने की लूट में शामिल हैं और वारदात के बाद से फरार हैं।

Karvy Stock Broking : क्या है पूरी सच्चाई, उपभोक्ता जल्द उठाये सही कदम

पेट्रोल की कीमत में आया बड़ा बदलाव, चुकाने होंगे इतने ज्यादा दाम

सोना और चांदी के वायदा भाव में आयी भारी गिरावट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -