बिहार के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर पुलिस का छापा, AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद
बिहार के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर पुलिस का छापा, AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद
Share:

पटना: बिहार में निर्दलीय MLA अनंत सिंह के घर पुलिस की छापामारी में AK-47 बरामद हुई है। खबर है कि उनके घर से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब अनंत सिंह के यहां हथियार बरामद हुए हैं। इससे पहले 2006 में अनंत सिंह का बंदूक लहराते हुए वीडियो प्रकाश में आया था। 

वहीं पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है और अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये हथियार उनके घर में कहां से आए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलसुबह भारी संख्या में पुलिसकर्मी अनंत सिंह के पैतृक गांव लदवां पहुंचे थे। उनके घर को पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ से घेर लिया। हालांकि उस वक़्त अनंत सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घर में उपस्थित लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। पूरे इलाके के घेराबंदी कर दी गयी। किसी को भी उस तरफ जाने नहीं दिया गया। गांव के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अनंत सिंह के घर की दीवारों को तोड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह छापेमारी की कार्रवाई की है। जब छापा मारा गया तब अनंत सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। भारी तादाद में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पूरे घर को घेर लिया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को कब्जे में ले लिया। खबर है कि कहीं-कहीं घर की दीवारों को भी तोड़ना पड़ा। अभी भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

जल्द ही जलमग्न हो सकती इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता, ये है कारण

रक्षाबंधन पर राखी दिखाते नज़र आई नुसरत जहां, लोग बोले - आप मुसलमान हैं या...

कर्नाटक बाढ़ को लेकर पीएम मोदी से मिले येदियुरप्पा, कहा- ये 108 वर्षों में सबसे भयावह त्रासदी\

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -