मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस और लोगों में झड़प, एक की मौत, कई घायल
मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस और लोगों में झड़प, एक की मौत, कई घायल
Share:

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई है और छह से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की आधी रात शादीपुर में बड़ी दुर्गा के विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर लाठीचार्ज किया। इससे भीड़ हिंसक हो गई और पुलिस और लोगों में भिड़ंत हो गई।

बचाव करते हुए पुलिस ने गोलीबारी भी की, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली लगने से कई लोग जख्मी हो गए हैं, जिनका उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि जिलाधिकारी राजेश मीणा और और SP लिपि सिंह ने इस घटना पर सफाई देते हुए दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किए। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में लगभग 20 सुरक्षा बल के जवान जख्मी हो गए, एक SHO स्तर के अधिकारी का सिर फट गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया पथराव के बाद असामाजिक तत्वों ने फायरिंग भी की जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से काबू में है उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया है। बताया कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया है। 

वित्तीय बाजारों में आईपीओ ने पकड़ी रफ़्तार, 2 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज में करेगी अपनी पहली प्रविष्टि

ग्लैंड फार्मा को आईपीओ जारी करने के लिए सेबी की मिली मंजूरी

शुरूआती कारोबार में 100 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ़्टी में भी गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -