अब भारत के बाहर लिट्टी से होगी बिहार की बात
अब भारत के बाहर लिट्टी से होगी बिहार की बात
Share:

न्यूयाॅर्क : एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयाॅर्क में भारत के विकास के कसीदे गढ़ रहे हैं। विश्व को यह बता रहे हैं कि 21 वीं सदी एशिया की है तो दूसरी ओर अमेरिका में रहने वाले बिहारीमूल के भारतीय बिहार चुनाव को लेकर चर्चा करने में लगे। इनकी यह चर्चा लिट्टी पर होगी। लिट्टी पर जी हां। चर्चा के साथ बिहार के चटखारे व्यंजनों का दौर चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी प्रचार अभियान चाय पर चर्चा से प्रेरणा लेकर ये लोग लिट्टी पर चर्चा करेंगे। 

इस दौरान यह विचार किया जाएगा कि समोसे में तो रहेगा आलू मगर क्या नीतिश के साथ फिट रह पाएगा लालू। जी हां, इस दौरान बिहार मूल के लोग लिट्टी पर चर्चा कर यह विचार करेंगे कि जिस जनता परिवार महागठबंधन का शोर मचाया जा रहा है क्या वह लंबे समय तक चलेगा। बिहार के लोग राज्य के भूत, वर्तामान और भविष्य पर चर्चा करेंगे यही नहीं विधानसभा चुनाव के दौरान सभी अपने-अपने विचारों को व्हाट्सएप, यू- ट्यूब, फेसबुक और गूगल हैंगआउट पर शेयर करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के कार्य पर भी लोगों ने खुशी जताई लेकिन यह भी कहा कि जनता परिवार गठबंधन में आगे आने वाले समय में बिखराव हो सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -