महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया भाजपा नेता, लोगों ने दोनों को पीटा
महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया भाजपा नेता, लोगों ने दोनों को पीटा
Share:

कटिहार: बिहार में जहां एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कटिहार जिले में लोगों ने महिला के साथ कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता को संदिग्ध हालत में पकड़ा और दोनों की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना में महिला के परिवार वालों और लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर हंगामा भी किया। घटना जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के धूम नगर की है।

खबर के अनुसार, परिवार वालों ने महिला के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के आजमनगर प्रखंड के युवा अध्यक्ष को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर दोनों की जमकर धुनाई की। गुस्साए ग्रामीणों ने महिला के साथ ही आरोपी भाजपा नेता मोहम्मद मिनहाज आलम को रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा। खबर लिखे जाने तक फिलहाल यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है, मामले के संबंध में महिला के ससुर ने कहा कि अक्सर मिनहाज उनके बेटे की अनुपस्थिति में उनके घर पर आता था। 

महिला के ससुर ने आगे बताया कि कई बार तो उन लोगों के सो जाने के बाद भी मिनहाज रात में घर पर आ जाता था, बीते रात उन लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिवार वालों और ग्रामीणों ने महिला के साथ- साथ भाजपा नेता मिनहाज की भी जमकर पिटाई कर दी।

इंदौर-पुणे के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, कल से शुरू हो रही है बुकिंग

कोरोना महामारी के चलते 11000 कर्मचारियों की और छंटनी करेगी ये कंपनी

बढे या घटे सोने-चांदी के दाम ? यहाँ जानिए आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -