झारखंड: BJP विधायक रघुनंदन मंडल का हुआ निधन
झारखंड: BJP विधायक रघुनंदन मंडल का हुआ निधन
Share:

गोड्डा : झारखंड से प्राप्त हो रहे समाचार के मुताबिक यहां पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक जिनका नाम है रघुनंदन मंडल उनका रविवार की रात को कोरका में दुखद निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल को जब कोरका के अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल  63 साल के थे।

पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक रघुनंदन मंडल के परिवार के सदस्यों ने दोहराया है कि रघुनंदन मंडल ने कल रात के समय अपने सीने में दर्द की शिकायत की व जब उन्हें हॉस्पिटल में ले जाया गया तो उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल के परिवार में उनकी पत्नी व दो बेटे और एक बेटी हैं।

भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल झारखंड के गोड्डा से पहली बार चुनाव जीतकर विधायक चुने गये थे। तथा उनके इस असामयिक निधन पर बहुत से नेतागणों ने शोक व्यक्त किया है जिनमे झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल है. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -