फर्जी डिग्री के मामले में मोदी की पत्नी सवालों के घेरे में
फर्जी डिग्री के मामले में मोदी की पत्नी सवालों के घेरे में
Share:

पटना​ : बिहार में इन दिनों राजनीतिक खींचतान का ज़ोर है। करीब 3 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक राजनीतिक दल अपने - अपने दावों में लगा हुआ है। इस दौरान आरोप - प्रत्यारोप का दौर चलने लगा है। हाल ही में बिहार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह द्वारा बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सुशील मोदी पर ही आरोप लगा दिए गए हैं। इस मामले में कहा गया है कि सुशील मोदी की पत्नी की फर्जी डिग्री को वे मीडिया के सामने लेकर आऐंगे। यही नहीं मोदी को अपना चेहरा ही ऩजर नहीं आता आखिर वे दूसरों पर कीचड़ उछालते रहते हैं। इन दिनों बिहार में राजनीतिक घमासान के बीच नेता एक दूसरे पर आरोपों का कीचड़ उछाल रहे हैं।

इस कीचड़ से ख़ुद उनका दामन तक द़ागदार हो रहा है। आरोपों के इस दौर में नेता एक दूसरे के  परिवार के सदस्यों पर भी आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में यह बात सामने आई कि रामधनी सिंह की बेटी को शासकीय चिकित्सालय में नौकरी दिलवाने के बात सामने आई। इसे लेकर रामधनी विवादों में उलझे रहे। दूसरी ओर सुशील कुमार मोदी की पत्नी को लेकर रामधनी ने भाजपा पर आरोप मढ़ दिए।

उनका कहना है कि फर्जी डिग्री के आधार पर रामधनी भाजपा के खिलाफ अभियान छेड़ना चाहते हैं। हालांकि रामधनी ने अपनी बेटी को बतौर लायब्रेरियन के पद पर नियुक्ति मिलने और उसमें मंत्री स्तर का हस्तक्षेप होने की बात से इंकार कर दिया है। मगर सुशील मोदी को लेकर विरोधियों द्वारा हमला किए जाने के बाद भाजपा इस मसले को और तेजी से उठाने को लेकर सक्रिय हो गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -