लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान आज, घटक दल करेंगे प्रेस वार्ता
लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान आज, घटक दल करेंगे प्रेस वार्ता
Share:

पटना: बिहार में महागठबंधन आज अपनी सीट बंटवारे का ऐलान करेगा। सभी घटक दलों की शाम चार बजे होने जा रही संयुक्त प्रेस वार्ता के साथ इस संबंध में काफी समय से लगाए जा रहे अनुमानों पर विराम लग जाएगा। बताया जा रहा है कि महागठबंधन आज उन लोकसभा सीटों के संबंध में जानकारी देगा, जिनपर परस्‍पर सहमति बन गई है। अभी भी कुछ सीटों पर विवाद कायम है। ऐसी सीटों व उनके प्रत्याशियों का ऐलान दूसरे चरण में किया जाएगा।

चुनाव लड़ने की अटकलों पर सलमान ने लगाया विराम, पीएम मोदी को दिया ऐसा जवाब

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया जाएगा। वैसी सीटें, जिनपर राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तक निर्धारित कर लिए हैं, उन्हीं के सबंध में जानकारी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पटना साहिब लोकसभा सीट से महागठबंधन के तो कीर्ति आजाद दरभंगा लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।

पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्मान्तरण करने की कोशिश

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्‍वी यादव के मध्य हाई लेवल वार्ता के बाद पिछले कुछ दिनों से जारी गतिरोध ख़त्म हुआ था। बताया जा रहा था कि राजद को 19 या 20 तथा कांग्रेस को 9 से 10 लोकसभा सीटें मिलेंगी। लालू प्रसाद यादव कांग्रेस को नौ से ज्यादा लोकसभा सीटें देने के पक्ष में नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के मुकेश साहनी को बराबर-बराबर सीटें चुनाव लड़ने के लिए दी जा रही हैं।

खबरें और भी:-

इराक में भीषण हादसा, नाव पलटने से 70 लोगों की मौत

लोकसभा चुनाव: आडवाणी की सीट से लड़ेंगे अमित शाह, भाजपा ने जारी किए 184 नाम

लोकसभा चुनाव: सुभाषचंद्र बोस के प्रपौत्र को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, कोलकाता दक्षिण से आज़माएंगे किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -