लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन का पेंच सुलझा, ये है राजद और कांग्रेस का सीट शेयरिंग फार्मूला
लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन का पेंच सुलझा, ये है राजद और कांग्रेस का सीट शेयरिंग फार्मूला
Share:

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस में सीटों के विभाजन को लेकर चल रहा विवाद सुलझ चुका है। पटना में एक साझा प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के पूर्व डेप्युटी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा सीटों को लेकर हिस्सेदारी की घोषणा कर दी गई है। सीट बंटवारे के फॉर्म्युले के तहत सुपौल और पटना साहिब लोकसभा सीट कांग्रेस के पाले में आई है। वहीं, पाटलिपुत्र, दरभंगा, सारण और बेगूसराय सीट राजद के खाते में गई है। 

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी बोले, विपक्ष के पास नहीं कोई विकल्प, बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार

इसके साथ ही सीवान, महाराजगंज, बक्सर, जहानाबाद और गोपालगंज लोकसभा सीट भी राजद को दी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा है कि, 'महागठबंधन एकजुट है और हमने पहले भी कहा है कि यह महागठबंधन आवाम के दिलों का गठबंधन है। आने वाली लड़ाई संविधान की रक्षा करने की है। लोकतंत्र को बचाने की है। न्याय और अन्याय, सच और झूठ की जंग है। दो चरण के प्रत्याशी का ऐलान पहले ही कर दी है।' तेजस्वी ने इस दौरान बाकी के पांच चरणों की सीटों पर पार्टीवार सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई थी। 

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस नेता ने बताया क्यों नहीं हो पाया महागठबंधन, राहुल गाँधी को लेकर दिया बड़ा बयान

वीआईपी के हिस्से में आई मधुबनी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा बाद में किया जाएगा। वहीं वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी खगड़िया सीट से उम्मीदवारी पेश करेंगे। कांग्रेस ने भी शुक्रवार को बिहार की चार लोकसभा सीटों सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से डॉ. अशोक राम, सासाराम से मीरा कुमार और मुंगेर से नीलम देवी पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। 

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी शिवपाल की प्रत्याशी तनुश्री त्रिपाठी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, रायबरेली से चुनाव लड़ो, प्रियंका बोली- अगर वाराणसी से लड़ूँ तो...

तीन राज्यों की 31 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने घोषित किये उम्मीदवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -