बिहार महागठबंधन: CPI 17 मार्च को लेगी अंतिम निर्णय, सीटों को लेकर लालू से चल रही चर्चा
बिहार महागठबंधन: CPI 17 मार्च को लेगी अंतिम निर्णय, सीटों को लेकर लालू से चल रही चर्चा
Share:

पटना: बिहार में महागठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले का सबको इतंजार है। एक तरफ जहां महागठबंधन के कुछ नेता कह रहे हैं कि सारी चीजें फिक्स हो चुकी है। समय आते ही सभी बातों का ऐलान हो जाएगा। वहीं, महागठबंधन के नेताओं के बार-बार सब सही होने के दावों के बाद भी कोई ने कोई दल सीटों को लेकर खफा दिख रहा है। जीतनराम मांझी ने पहले ही सम्मानजनक सीट को लेकर अन्य दलों को चेतावनी दे दी हैं।

रहस्यमयी अवस्था में मृत पाए गए YSR कांग्रेस नेता विवेकानंद रेड्डी

वहीं, बिहार में वामपंथी दलों को महागठबंधन में एक लोकसभा सीट देने की बात सामने आई है। जिसके बाद सीपीआई ने कहा है कि लालू यादव से चर्चा चल रही है। 17 मार्च तक फैसला हो जाएगा। महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा, अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। हर बार महागठबंधन के दल मिलते हैं और लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि उनके बीच सब सही है। किन्तु इसके तुरंत बाद ही कई नेता खफा दिखते हैं और महागठबंधन के फॉर्मूले पर नाराजगी व्यक्त की हैं।

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद ने थामा भाजपा का हाथ

वाम पंथी दलों को महागठबंधन में एक सीट देने की खबर सामने आई है। इस बात की पुष्टि खुद सीपीएम ने की है। सीपीएम के प्रदेश सचिव कुणाल ने कहा है कि महागठबंधन की ओर से 1 सीट का ऑफर दिया गया था, किन्तु लेफ्ट 6 सीटें चाहती है। उनका कहना है कि ऐसे में एक सीट लेना सही नहीं हैं।

खबरें और भी:-

लोकपाल चयन समिति की बैठक में शामिल नहीं हुए खड़गे, किया बहिष्कार

पीएम मोदी के विज्ञापनों की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

लोकसभा चुनाव: डीएमके-कांग्रेस गठबंधन में सुलझा सीट बंटवारे का पेंच, जानिए किसे क्या मिला...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -