एक-एक कर सभी वादें पूरे होंगे : बिहार सरकार
एक-एक कर सभी वादें पूरे होंगे : बिहार सरकार
Share:

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वाधीनता संग्राम सेनानी शीलभद्र याजी की 20 वीं पुण्यतिथि पर बख्तियारपुर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर सरकार के 7 संकल्पों में से पहले निश्चय को पूरा कर दिया। शेष संकल्पों पर भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी संकल्पों को 5 साल में सरकार पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार के लोग इस मामले में आगे बढ़ रहे हैं। राज्य का बजट बढ़ाने को लेकर भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने कहा कि घर - घर शौचालय बनाए जाऐंगे यही नहीं बिजली का मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। गलियों को पक्का करने हेतु बिहार विकास मिशन का गठन भी किया गया है। उनका कहना था कि लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 1 मई से लागू होगा। 

प्रत्येक जिले में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नियुक्त किए जाने की भी उन्होंने बात कही। उन्होंने कहा कि आवेदन देने पर उन्हें रसीद देनी होगी। जिला और अनुमंडल स्तर लोक शिकाय केंद्र खोले जाने की उन्होंने बात कही। उनका कहना था कि इस तरह के केंद्रों को खोले जाने से जनता को सुविधा मिल पाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -