बच्चे को काटते ही मर गया सांप, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
बच्चे को काटते ही मर गया सांप, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

आज के समय में कई ऐसे चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं जिन्हे जानने के बाद दिमाग खराब हो जाता है। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह एक बच्चे से जुड़ा है। जी दरअसल यह मामला बिहार के गोपालगंज का है। यहाँ चार साल के बच्चे को गेहुंअन प्रजाति के सांप ने काट लिया था, और उसके बाद सांप की मौत हो गई। इस मामले के होने के बाद बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस पूरे मामले को कुचायकोट थाना के खजूरी पूर्व टोला का बताया जा रहा है। यहाँ चार साल का बच्चा अपने मामा के घर आया था और इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया।

ऐसे में बच्चे की नानी ने सांप को देखा तो उसने लोगों को इस बारे में तुरंत जानकारी दी, हालाँकि काटने के बाद सांप कुछ दूर जाकर मर गया। वहीं दूसरी तरफ इस बारे में बच्चे की मां ने बताया कि, 'बच्चा खेल रहा था, तभी उसे सांप ने डस लिया। वहां कई अन्य लोग भी मौजूद थे।' मिली जानकारी के तहत सांप के डसने के बाद बच्चा रोता हुआ आया तो पहली बारे में समझ में नहीं आया कि क्या हुआ है। वहीं इसके बाद बच्चे की बात सुनकर सबके होश उड़ गए और उसके मामा ने जैसे ही बाहर जाकर देखा तो वहां एक जहरीला सांप मृत पड़ा था। यह सब देखकर सहसा किसी को भरोसा नहीं हुआ कि आखिर सांप कैसे मर गया? इस मामले में बच्चे के मामा का कहना है कि सांप के डसने की सूचना के बाद उन्होंने जाकर देखा वह तड़पकर मर चुका था। किसी ने सांप को मारा नहीं है और हम लोगों ने उसे डब्बे में बंद कर दिया।

बच्चे का डॉक्टर ने इलाज किया, अब वह ठीक है। बताया जा रहा है बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोग पहुंचे। वहीं स्थानीय डॉक्टर मनमोहन का कहना है हर इंसान के अंदर एक रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है, जो अलग-अलग प्रकार की होती है। बच्चे के अंदर की प्रतिरोधक क्षमता हार्ड होगी, जिससे सांप की मौत हो सकती है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बाढ़ के बीच टोकरी में बच्चे को लेकर निकला पिता, वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रही है व्हीलचेयर फूड डिलीवरी ब्वॉय की रुला देने वाली कहानी

29 मिनट तक बिच्छू मुद्रा में रहा ये भारतीय युवक, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -