12 साल की दुल्हन और 30 साल का दूल्हा, पंडित पढ़ रहा था शादी के मंत्र कि तभी...
12 साल की दुल्हन और 30 साल का दूल्हा, पंडित पढ़ रहा था शादी के मंत्र कि तभी...
Share:

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में प्रशासन ने एक नाबालिग लड़की को बालिका वधू बनने से बचा लिया। इस दौरान थावे पुलिस ने 30 वर्ष के वर और 12 वर्षीय वधू को भी हिरासत में ले लिया है। नाबालिग से शादी कराने के इल्जाम में पुलिस ने शादी कराने वाले पंडित के साथ ही लड़का और लड़की के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई गोपालगंज महिला हेल्पलाइन द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद की गई है।

दरअसल, गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में जहां हर दिन कई जोड़ों का विवाह कराया जाता है । इसमें एक खास जोड़ा भी शादी करने पहुंचा था। इसकी सूचना गोपालगंज महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक को फोन पर दी गई थी। इसके बाद महिला हेल्पलाइन द्वारा सदर SDM को मामले की सूचना दी गई। जानकारी में बताया गया कि थावे के एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में एक 12 वर्षीय की नाबालिग युवती की शादी 30 वर्ष के युवक के साथ की जा रही है। इसी जानकारी के बाद महिला हेल्पलाइन की टीम ने थावे पुलिस की सहायता से यहां प्राइवेट गेस्ट हाउस में छापेमारी की और मौके से नाबालिग वधू के साथ शादी रचा रहे युवक और उसके परिवारवालों को हिरासत में ले लिया।

30 साल के युवक का नाम मुन्ना सिंह है जो मीरगंज के साहेबचक निवासी जमादार सिंह का बेटा है। उसकी शादी नगर थाना के तुरकाहा की 12 वर्षीय नाबालिग के साथ की जा रही थी। यहां विवाह के लिए वर वधू का गठबंधन भी हो गया था। शादी के सात फेरे होने शेष थे, जबकि बाकी सारी रस्म अदायगी पूरी कर ली गयी थी। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और शादी रुकवा दी।

12वीं की परीक्षा न देना पड़े इसलिए छात्र ने किया भतीजे को किडनैप, फिर किया कुछ ऐसा

इंटरनेट कॉलिंग के जरिए महिलाओं से करता था अश्लील बातें, आया पुलिस की पकड़ में

हरदोई में नाली विवाद को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में 6 लोग जख्मी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -