आज कांग्रेस ज्वाइन करेंगी शरद यादव की बेटी सुभाषिणी राज राव
आज कांग्रेस ज्वाइन करेंगी शरद यादव की बेटी सुभाषिणी राज राव
Share:

नई दिल्ली: जनता दल युनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके और वर्तमान में लोकतांत्रिक जनता दल के मुख्य शरद यादव की बेटी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह आज कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहीं हैं। आपको बता दें कि शरद यादव की बेटी का नाम सुभाषिणी राज राव हैं जो आज दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर साढ़े 12 बजे कांग्रेस का हाथ थामने वाली हैं। केवल यही नहीं बल्कि सुभाषिणी बिहार विधानसभा का चुनाव भी लड़ने की तैयारी में हैं।

बताया जा रहा है उन्हें बिहारीगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। जी दरअसल इससे पहले शरद यादव की जेडीयू में लौटने की अटकलें लगी थीं और यह अटकलें तेजी से बढ़ती ही चली जा रहीं थीं। वहीँ अब एम्स में इलाज करा रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। उनके डिस्चार्ज होने के बाद बिहार सीएम ने उनके परिवार वालों को एक शिष्टाचार कॉल की और उस कॉल में उन्होंने उनका हालचाल जाना। उसी के बाद से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि शरद यादव एक बार फिर से जेडीयू में लौटेंगे।

वैसे आपको याद हो तो तीन साल पहले यानी कि अगस्त 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के वजह से शरद यादव को जेडीयू से निकाल दिया गया था। उसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का गठन किया। वहीँ साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वे महागठबंधन का हिस्सा थे और इसी के बैनर तले मधेपुरा से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। उस चुनाव के नतीजे आने पर वह हार गए थे।

गोंडा तेजाब कांड के आरोपी की माँ बोली- 'निर्दोष है मेरा बेटा, CBI जांच...'

2 बच्चों की माँ बनने के बाद भी खुद को इस तरह मैंटेन रखती है मीरा राजपूत

गोंडा एसिड अटैक: CM योगी ने SP को चेतावनी देते हुए किया 5 लाख रुपए की मदद का एलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -