बिहार चुनाव: एनडीए को मिली बढ़त, तो क्या नहीं बनेगी महागठबंधन की सरकार?
बिहार चुनाव: एनडीए को मिली बढ़त, तो क्या नहीं बनेगी महागठबंधन की सरकार?
Share:

पटना: बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ऐसे में शुरुआती रुझानों को देखा जाए तो महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है लेकिन धीरे धीरे पांसे पलटते दिखाई दे रहे हैं। अब तक रुझानों में महागठबंधन 126 सीटों पर तो एनडीए गठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रही है लेकिन हाल ही में आई खबर के मुताबिक अब महागठबंधन 114 सीटों पर आगे निकली है तो एनडीए 119 सीटों पर बढ़त बना चुका है।

वहीं सामने आए रुझानों में लोजपा छह सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा राजद के टिकट पर शिवहर से पहली बार चुनाव लड़ रहे चेतन आनंद और कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। इसी के साथ अब यह देखना होगा कि कौन बनता है बिहार का मुख्यमंत्री। वैसे यह भी बताया जा रहा है कि सुपौल से मंत्री बिजेंद्र यादव, छातापुर से भाजपा के नीरज कुमार सिंह, त्रिवेणीगंज से राजद के संतोष सरदार, निर्मली से राजद के यदुवंश यादव, दरभंगा के बेनीपुर से कांग्रेस के मिथिलेश चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। अब बात करें चुनाव आयोग के रुझान के बारे में तो उनके अनुसार एनडीए 24 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं भाजपा- 15, जेडीयू- 8, विकासशील इंसान पार्टी- 1 सीट पर आगे है। इसके अलावा महागठबंधन 18 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा राजद- 9, कांग्रेस- 5, लेफ्ट- 4 और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर बढ़त मिली है। आपको हम यह भी बता दें कि कौन है आगे पीछे वीआईपी नेता। राजद के राघोपुर से तेजस्वी यादव- आगे, राजद के तेज प्रताप हसनपुर- आगे, विजय कुमार चौधरी- आगे, चंद्रिया राय- पीछे, मुकेश सहनी- पीछे, सहरसा से लवली आनंद- आगे, इमामगंज से जीतन राम मांझी- आगे, पटना साहिब से नंदकिशोर यादव- आगे, नितिन नवीन- आगे, पुष्पम प्रिया- पीछे, मधेपुरा से पप्पू यादव- पीछे, शिवहर से चेतन आनंद सिंह- आगे, जमुई से श्रेयसी सिंह- आगे, मधुबनी से राणा रणधीर सिंह- आगे।

बिहार चुनाव: जानिए शुरुआती रुझानों में कौन किस सीट पर आगे और कौन पीछे

बिहार चुनाव: RJD नेताओं से बोले तेजस्वी यादव, PM मोदी के खिलाफ 'अल-बल' न कहे

वैक्सीन ट्रायल सक्सेस न्यूज पर शेयर मार्केट में हुआ ये बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -