बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में आज भाजपा अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है। जी दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने हाल ही में बताया है कि, 'पटना के एक होटल में सुबह 10 बजे बीजेपी के घोषणा पत्र का लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।' वहीँ यह भी बताया गया है कि इस दौरान बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत प्रदेश के कई नेता शामिल रहने वाले हैं।
जी दरअसल खबरें यह भी हैं कि एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के कई नेता आज यानी गुरुवार को चुनाव प्रचार भी कर सकते हैं और इन नेताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी व रघुवर दास भी शामिल होंगे। वैसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव भी आज यानी 22 अक्टूबर को एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इस बारे में राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया है। उन्होंने कहा है कि, 'तेजस्वी प्रसाद यादव गुरुवार को 10।05 बजे चेनारी विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान आलमपुर से सभा की शुरुआत करेंगे।'
इसी के साथ आज ही बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए राज्य के 4 लाख 48 हजार 302 मतदाता गुरुवार को मतदान करने वाले हैं। जी दरअसल आज सुबह आठ बजे से शाम से शाम पांच बजे तक मतदान होने वाला है। आज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी के लिए 3,07,363 पुरुष, 1,00,480 महिला व 46 थर्ड जेंडर के कुल 4,07,889 मतदाता वोट डालेंगे। इसके अलावा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पटना, सारण, तिरहुत व दरभंगा के लिए 31,694 पुरुष, 8715 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर के कुल 40,413 मतदाता मतदान करेंगे। वहीँ स्नातक क्षेत्र के लिए 59 एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 43 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो सकता है।
मुश्किलों में हैं कमलनाथ, विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब