जिन्ना कंट्रोवर्सी: कांग्रेस बोली- 'मजार पर मत्था टेके BJP अध्यक्ष और सवाल हमसे?'
जिन्ना कंट्रोवर्सी: कांग्रेस बोली- 'मजार पर मत्था टेके BJP अध्यक्ष और सवाल हमसे?'
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जिन्ना कंट्रोवर्सी उठ चुकी है। अब इसके उठने के बाद सभी के विवादित बयान आने शुरू हो गए हैं। जी दरअसल हाल ही में जाले के कांग्रेस उम्मीदवार के जिन्ना वादी होने के सवाल पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला इसे पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, 'एएमयू का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि एएमयू, संसद और मुंबई हाई कोर्ट से जिन्ना की मूर्ति को हटवाया जाए लेकिन उसका आज तक जवाब नहीं मिला।'

इस दौरान सुरजेवाला ने भाजपा पर भी पलटवार किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि, 'जिन्ना की मजार पर मत्था टेके भाजपा(BJP) के अध्यक्ष और सवाल हमसे पूछे जा रहे हैं।' जी दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जिन्ना के जिन्न की वापसी हो चुकी है और जिन्ना के जिन्न को लेकर कांग्रेस और भाजपा में तलवारें चलने लगी है। अब सियासी आरोप प्रत्यारोप भी आरम्भ हो गए हैं। इसी बीच बिहार में जाले विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मस्कुर उस्मानी को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सियासी घमासान भी आरम्भ हो चुका है। बीते समय में भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार पर जिन्ना समर्थक होने का आरोप लगाया है।

इस पर केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह भी अपना बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'देश में जिन्ना का क्या काम। कांग्रेस व तेजस्वी यादव बताएं कि उनके स्टार प्रचारक कहीं जिन्ना तो नहीं होंगे। जिस तरह से जिन्ना के समर्थक को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है, क्या वह जिन्ना के नाम पर वोट मांगेगी।' वहीँ शक्ति सिंह गोहिल जो कांग्रेस के बिहार प्रभारी है उन्होंने कहा था, 'भाजपा के बड़े नेता ही जिन्ना के समर्थक हैं। वे जिन्ना की मजार पर गये थे। वहां से लौटकर उन्होंने जिन्ना की तारीफ भी की थी।'

जबरन बड़ी बहन को छत पर ले गए 2 छोटे भाई, आँख में मिर्ची झोंक-कर लूटी इज्जत

अमेजन पर इन ब्रांडेड वॉच पर मिल रही है 80% की छूट

भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान महिला सुरक्षा के लिए शुरू की ' मेरी सहेली ' की पहल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -