अब सोनिया ने कसा नीतीश कुमार पर तंज, कहा- 'मजदूर आज मजबूर है...'
अब सोनिया ने कसा नीतीश कुमार पर तंज, कहा- 'मजदूर आज मजबूर है...'
Share:

पटना: बिहार में कल यानी 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होने वाली है। ऐसे में वोटिंग होने से पहले ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बड़ा हमला कर डाला है। जी दरअसल सोनिया गांधी ने हाल ही में कहा है कि 'बिहार की नीतीश सरकार सत्ता और अहंकार में डूबी है। अब इस अहंकारी सरकार को बदलने का वक्त आ गया है।' एक वीडियो जारी कर सोनिया गांधी ने कहा, ''बिहार के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, बिहार की पवित्र और ऐतिहासिक धरती को मैं नमन करती हूं। आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई। ना उनकी करनी अच्छी है और न उनकी करनी।'' यह वीडियो राहुल गाँधी ने शेयर किया है और इसमें उन्होंने कहा, ''मजदूर आज मजबूर है। किसान आज परेशान है। नौजवान आज निराश है।''

इसके अलावा आगे उन्होंने कहा, ''अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है। दलितों और महादलितों को बिहाली की कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है। समाज के पिछड़े वर्ग भी इसी बदहाली के शिकार हैं। बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ है। आज बिहार की पुकार यही है।'' उनके अनुसार, ''दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं। नोट बंदी, तालाबंदी, व्यापार बंदी, आर्थिक बंदी, खेत खलिहान बंदी और रोटी रोजगार बंदी। इसीलिए बंदी सरकार के खिलाफ अगली नस्ल और अगली फसल के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है, क्योंकि बदलाव में जोश है, उर्जा है, नई सोच है और शक्ति है अब नया भारत लिखने का समय आ गया है।''

इसी के साथ आगे सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि, ''बिहार के हाथों में गुण है, हुनर है, ताकत है, निर्माण की शक्ति है, लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, भुखमरी ने उनकी आंखों में आंसू और पैरों में छाले दे दिए हैं। जो शब्द कह नहीं जा सकते उसे आंसुओं से कहना पड़ता है। बेखौफ अपराध के आधार पर नीति और सरकारें खड़ी नहीं की जा सकती। बिहार भारत का आईना है। एक आशा है। भारत का विश्वास है। जोश है जुनून है। बिहार भारत की शान भी है और अभिमान भी।''

दिवाली पर गरीबों को मुफ्त अनाज और कैश ! नए पैकेज की तैयारी में मोदी सरकार

लवीना लोध के खिलाफ महेश भट्ट ने दर्ज किया 1 करोड़ का मानहानि केस

एकादशी पर करें ये उपाय, दूर होंगे सारे कष्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -