107 साल का हुआ 'बिहार', जानिए इस राज्य से जुड़ी कुछ रोचक बातें
107 साल का हुआ 'बिहार', जानिए इस राज्य से जुड़ी कुछ रोचक बातें
Share:

देश का चर्चित राज्य बिहार 107 साल का हो गया है. जी हां... साल 1912 में इस राज्य की स्थापना हुई थी. बिहार दिवस 22 मार्च को आता है और इस मौके पर प्रदेशभर में कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है. सोशल मीडिया के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी राज्यवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं. हम आपको बिहार से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं-

- बिहार शब्द विहार से बना है जिसका अर्थ होता है मठ. बिहार बौद्ध संस्कृति का जन्म स्थान है, जिस वजह से इस राज्य का नाम पहले विहार और उससे बिहार बना.

- पहले बिहार राज्य को मगध नाम से जाना जाता था. साथ ही यहाँ की राजधानी पटना का नाम पहले पाटलिपुत्र था.

- भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बिहार से ही थे.

- सीता माता का जन्म भी बिहार में हुआ. साथ ही बिहार में ही भगवान राम और माता सीता का मिलन भी हुआ.

- बिहार से ही बुद्ध और जैन धर्म की उत्पत्ति हुई. इसी राज्य में भगवान बुद्ध और महावीर का जन्म हुआ.

- बिहार में ही सबसे पुराना विश्वविद्यालय नालंदा यूनिवर्सिटी है.

- बिहार में ही एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला लगता है.

- 0 की खोज करने वाले विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट भी बिहार से ही थे.

- यौन संबंधों पर लिखी गई सबसे मशहूर किताब कामसूत्र को लिखने वाले लेखक वात्स्यायन भी बिहार से थे.

आपको जोश से भर देंगे भगत सिंह के यह 10 विचार

अपने बच्चों के लिए पोर्न फ़िल्में बनाएंगी यह मां

इस देश में इंसान नहीं बल्कि रोबोट करेंगे चौकीदारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -