राहुल गाँधी की रैली फ्लॉप शो, 25 हजार लोग भी नहीं पहुंचे-  सुशिल मोदी
राहुल गाँधी की रैली फ्लॉप शो, 25 हजार लोग भी नहीं पहुंचे- सुशिल मोदी
Share:

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जेडी(यू)-भाजपा गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पटना के गांधी मैदान में आयोजित की गई जन आकांक्षा रैली को एक ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए कहा है कि उनकी रैली में 25,000 से अधिक लोग भी नहीं आए थे। बिहार के डिप्टी सीएम और दिग्गज भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस की रैली को लेकर ट्वीट किया है।

बंगाल घमासान: ममता बोली - मरने के लिए तैयार, लेकिन झुकने के लिए नहीं 

सुशिल मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि, ‘‘राहुल की रैली में कांग्रेस 25 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं जुटा सकी। आधे से ज्यादा भीड़ बाहुबली अनंत सिंह लेकर आए थे नहीं तो यह रैली एक नुक्कड़ सभा में बदल जाती।’’ मोकामा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की ईच्छा जताई है। हालांकि, वे अभी तक पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

विमान के उड़ान भरने से पहले भारी पड़ा युवक को शराब का सेवन

वहीं दूसरी तरफ, एक बयान में जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा है कि, कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली एक फ्लॉप शो था। रजक ने कहा है कि, ‘‘कांग्रेस के पिछले शासनकाल में कई घोटाले हुए हैं। वहीं इसके विपरीत केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में नीतीश कुमार सरकार एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में लगे हुए हैं, जिससे आम लोगों को फायदा पहुंच रहा है। इसके कारण ‘महागठबंधन’ में बौखलाहट है जिसे आगामी लोकसभा चुनाव में करारी मात मिलने वाली है।’’ 

खबरें और भी:-

फिर भाजपा आ गई तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा : केजरीवाल

रालोसपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आज बंद रहेगा बिहार, अन्य दलों ने भी किया समर्थन

सीएम योगी ने ममता के खिलाफ छेड़ा ट्विटर वार, एक के बाद एक किए कई प्रहार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -