बिहार में पुलिस से भी खौफ नहीं खा रहे अपराधी, कांस्टेबल के घर ही डाल दिया डाका
बिहार में पुलिस से भी खौफ नहीं खा रहे अपराधी, कांस्टेबल के घर ही डाल दिया डाका
Share:

सीवान: बिहार में अपराधियों के हौसले इस हद तक बुलंद हो चुके हैं कि अब चोर आम लोग तो दूर पुलिस से भी खौफ नहीं खाते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण भी राज्य के सिवान जिले से सामने आया है। सीवान जिले के सिसवन थाने के अंतर्गत आने वाले लेवाड़ी गांव में बिहार पुलिस के एक कांस्टेबल के घर नकाबपोश डकैतों ने लाखों के गहने एवं चालीस हजार नकद लूट लिए।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि रात में लगभग 12 बजे हथियारों से लैस दो दर्जन डकैत छत के सहारे उनके घर में घुस आए और हथियार के बल पर घर की महिलाओं से गहने और रूपयों कि मांग करने लगे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। डकैतों ने अलमारी तोड़ कर गहने और 40 हजार रूपये लूट लिए। गहनों की कीमत लगभग पांच लाख आंकी गई है। 

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सिसवन थानाध्यक्ष रामबालक यादव मौके पर पहुंच कर, पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि डकैतों की पहचान की जा रही है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर बघौना डकैती कांड समेत इस डकैती की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

सम्बन्ध बनाने से मना करने पर पति ने काट लिया प्राइवेट पार्ट...

बाबा के कहने पर पिता ने उठाया ऐसा कदम, देने लगा बेटे की बलि, लेकिन...

शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ के साथ किया कुछ ऐसा...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -