नूपुर के समर्थन में आए नीतीश कुमार, जानिए क्या कहा?
नूपुर के समर्थन में आए नीतीश कुमार, जानिए क्या कहा?
Share:

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर जारी विवाद के बीच अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। जी दरअसल नूपुर शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, 'बीजेपी ने जब एक्शन ले लिया है तो फिर इतने हंगामे की क्या जरूरत है?' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने नूपुर शर्मा के खिलाफ एक्शन तो ले ही लिया था। नूपुर शर्मा के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है। उसके बावजूद भी अगर कोई बात हो रही है तो उस पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोग जानबूझकर आपस में झगड़ा कराना चाहते हैं। जरूरी नहीं है कि कोई भी चीज स्वभाविक हो।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'बीजेपी ने जब नूपुर शर्मा के खिलाफ एक्शन ले लिया तो फिर इस तरीके के से (हंगामा) क्या करने की जरूरत है ? कितना भी कुछ कर लीजिए आपस में भी कुछ लोग झगड़ा करवाते ही रहेंगे। बिहार में कोई भी विवाद का माहौल नहीं है।' इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, 'रांची हिंसा के दौरान बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन पर हमला हुआ। यह झारखंड सरकार का दायित्व है कि इस मामले को देखें और जरूरी कार्रवाई की जाए।' आगे नीतीश कुमार ने कहा, 'बिहार सरकार ने तत्काल इस मुद्दे को झारखंड सरकार के साथ उठाया है।' आपको बता दें कि नूपुर शर्मा ने पिछले दिनों पैगंबर मोहम्मद पर बयान दिया था और उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ।

केवल यही नहीं बल्कि अरब देशों ने भी नूपुर के बयान की निंदा की। इसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। वहीं उसके बाद बीते शुक्रवार को दिल्ली, रांची, लखनऊ, प्रयागराज, कोलकाता में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। वहीं कई जगह प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई और सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया। रांची में हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली में जामा मस्जिद के सामने जमकर नारेबाजी की गई। दूसरी तरफ, यूपी के प्रयागराज में भी जमकर हिंसा फैली। यहां पुलिस पर पथराव किया गया।

नूपुर के समर्थन में उतरा मुस्लिम युवक, अपनों ने ही बुरा कर दिया हाल!

'यूपी सरकार भय और आतंक का माहौल बना रही', हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद के समर्थन में मायावती!

'देवताओं के अपमान पर कभी बवाल नहीं हुआ, तो अब क्यों', जानिए किसने कही ये बात?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -