नित्यानंद राय बने कैबिनेट मंत्री, अब बिहार भाजपा अध्यक्ष की खोज शुरू
नित्यानंद राय बने कैबिनेट मंत्री, अब बिहार भाजपा अध्यक्ष की खोज शुरू
Share:

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख नित्यानंद राय को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलने के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष के लिए सोच-विचार आरंभ हो गया है। अगले वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव है। इसके मद्देनज़र अध्यक्ष पद के रूप में दमदार चेहरे की खोज  हो रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा उससे बिहार में जातिगत समीकरणों को भी साधने का भी प्रयास करेगी।

2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस चुनाव में भाजपा को न सिर्फ करीब ढाई प्रतिशत ज्यादा वोट मिले, बल्कि पार्टी का स्ट्राइक रेट भी 100 फीसद रहा। एनडीए में भाजपा ने अपने हिस्से की सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रदेश प्रमुख नित्यानंद राय दूसरी बार उजियारपुर संसदीय सीट से जीते हैं। इस चुनाव में राय ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को हराया, जिसका इनाम भी उन्हें केंद्र में पहली बार मंत्री बनाकर पार्टी ने चुका दिया।

राय के मंत्री बनने के बाद यह निश्चित है कि वे अब अध्यक्ष पद छोड़ेंगे। राय ने हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से अपने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान नहीं किया है। इस बार के चुनाव के नतीजों पर ध्यान दें तो इस चुनाव में भाजपा को दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का भी साथ मिला है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि, "भाजपा में राज्य स्तर के कई ऐसे नेता हैं, जिनकी सत्ता और संगठन पर एक जैसी पकड़ है। लिहाजा, इन्हीं लोगों में से किसी एक को नित्यानंद राय की जगह दी जा सकती है।"

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब एनसीपी-कांग्रेस को राज ठाकरे का सहारा

भारत की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान ने डाला खलल, मेहमानों को धमका कर वापस भेजा

ओवैसी के बयान पर भड़के भाजपा नेता, कहा - हिस्सेदारी की बात न करो, वो 1947 में ही दे दी थी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -