मतगणना से पहले बिहार में खुनी खेल, भाजपा नेत्री के पति की गोली मारकर हत्या
मतगणना से पहले बिहार में खुनी खेल, भाजपा नेत्री के पति की गोली मारकर हत्या
Share:

पटना: बिहार के आरा जिले में मतगणना आरंभ होने से पहले सोमवार (नवंबर 9, 2020) को भाजपा नेत्री के पति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सिविल कोर्ट के वकील व भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष के पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और फिर पटना रेफर किया गया, किन्तु हालत नाजुक होने की वजह से उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त प्रीतम नारायण सिंह के रूप में हुई है। उनकी पत्नी नीलू सिंह भाजपा पार्टी की एक्टिव लीडर हैं। इस विधानसभा चुनावों में भी वह अपने पार्टी के प्रचार के लिए हर जगह सक्रिय दिखाई दी थीं।

इस घटना के बाद मौके पर कई आला अधिकारियों ने पहुँच कर निरिक्षण किया। मृतक के बेटे प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसके पिता जब शाम में सिविल अदालत से वापस घर लौट रहे थे, तभी सुंदर नगर मोहल्ले में मंदिर के पास दो बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोका और उनसे हाल-चाल पूछकर उन्हें गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बेटियों के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का क़त्ल, शराब की लत से थी परेशान

दरगाह में गन्दी लुंगी पहनने के कारण हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाई क़त्ल की गुत्थी

उम्र में 10 साल बड़ा था पति, तो पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर करवा दी हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -