बिहार भाजपा को मिला नया 'सम्राट', पार्टी ने राजस्थान, दिल्ली और ओडिशा में भी बनाए नए अध्यक्ष
बिहार भाजपा को मिला नया 'सम्राट', पार्टी ने राजस्थान, दिल्ली और ओडिशा में भी बनाए नए अध्यक्ष
Share:

पटना: भाजपा ने आगामी लोकसभा और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बिहार समेत 4 राज्यों में अपने अध्यक्षों को बदल दिया है। बिहार में भाजपा ने सम्राट चौधरी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार (23 मार्च) को इन नियुक्तियों के संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी हैं। कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी लगभग तीन दशक से सियासत में सक्रीय हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का आगाज़ लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD से किया था। 

बता दें कि, इससे पहले सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के उपाध्‍यक्ष पद पर काम कर चुके हैं। वे 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल, वे विधान परिषद पार्षद हैं और सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। सम्राट चौधरी बिहार के दिग्गज नेता रहे शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। शकुनी चौधरी लालू यादव के बेहद खासरहे थे और बाद में नीतीश कुमार की तत्कालीन समता पार्टी में शामिल हो गए थे। शकुनी चौधरी 7 बार MLA और बिहार विधानसभा के उपसभापति भी रहे थे।

बिहार के साथ ही भाजपा ने राजस्थान, दिल्ली और ओडिशा में भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। राजस्थान में चितौड़गढ़ से सांसद चंद्रप्रकाश जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जोशी सतीश पूनिया का स्थान लेंगे। पूनिया जाट समाज से आते हैं। उनके स्थान पर अब ब्राह्मण के जोशी ने ले लिया है। जोशी 2019 में दूसरी दफा संसद पहुँचे हैं। दिल्ली में भाजपा ने प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अध्यक्ष बनाया है। सचदेवा को दिसंबर 2022 में दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सचदेवा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पहले आदेश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में थे। वहीं, ओडिशा के पूर्व मंत्री मनमोहन सामल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनमोहन सामल ने समीर मोहंती की जगह ली है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहंती का तीन वर्षों का कार्यकाल इसी साल जनवरी में समाप्त हुआ था।

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, पिछले 24 घंटे में 1300 नए केस

मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं का आतंक, ट्रैक्टर ट्राली ने 4 मजदूरों को रौंदा

'अमित शाह से पूछताछ करो..', कांग्रेस ने CBI निदेशक को क्यों लिखा पत्र ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -