भाजपा ने अपने कोटे से मुकेश सहनी को दी 11 सीटें
भाजपा ने अपने कोटे से मुकेश सहनी को दी 11 सीटें
Share:

बिहार विधानसभा इलेक्शन के लिए एनडीए की तरफ से सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। बुधवार को भाजपा ने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के साथ गठबंधन की सुचना दी। भाजपा की तरफ से घोषणा की गई कि VIP को अपने कोटे से 11 सीटें देगी, साथ-साथ भविष्य में मुकेश सहनी को विधान परिषद की सीट भी दी जाएगी।

आपको बता दें कि एनडीए में जदयू को 122, भाजपा को 121 सीट मिली हैं। इनमें से जदयू ने अपने अकाउंट से हम पार्टी को 7 सीटें दी हैं, जबकि अब भाजपा ने VIP को 11 सीटें दी हैं। वही बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा अति पिछड़ों के लिए करती करती आई है, मुकेश सहनी पहले भी प्रधानमंत्री मोदी के सपोर्ट में काम करते आए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बोले कि महागठबंधन अब केवल कुछ पार्टियों का ही गठबंधन बचा है, सभी लोग महागठबंधन को छोड़कर जा रहे हैं।

वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब देवेंद्र फडणवीस से चिराग पासवान को लेकर प्रश्न हुआ तो उन्होंने कहा कि जो एनडीए में है वही हमारे साथ है, जो बाहर है वो हमारा भाग नहीं है। ऐसे गठबंधन से कोई जाता है तो उसे एक बार समझाने का प्रयास होता है कि आप गलती कर रहे हैं। वही VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने यहां कहा कि वो आरम्भ से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे पर कार्य करते आए हैं। हम पहले महागठबंधन के साथ गए, किन्तु एक्सपीरियंस नहीं है। महागठबंधन का कोई ठिकाना नहीं रहता था। VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन ने हमें धोखा दिया, सीटों को लेकर उलझाए रखा। वही इस दौरान काफी बदलाव हो सकते है।

यूरोपीय संघ और यूक्रेन के बीच हुआ शांति समझौता

पोलैंड में शुरू हुआ संस्कृति को लेकर युद्ध

ऑस्ट्रेलिया अब भी चीन के खिलाफ जाने वाले अन्य देशों की कर रहा है मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -