घर में अकेली सो रही थी साली, गन्दी नीयत से अंदर घुस आया जीजा और फिर...
घर में अकेली सो रही थी साली, गन्दी नीयत से अंदर घुस आया जीजा और फिर...
Share:

पटना: घर में सो रही साली के साथ जीजा ने देर रात जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया, जब साली में इंकार किया तो बहनोई ने साली पर चाकू से वार कर दिया। यह मामला बिहार के बांका जिले के कटोरिया प्रखंड से सामने आया है। घायल पीड़िता का फिलहाल कटोरिया रेफरल अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि आरोपी जीजा फरार चल रहा है।

पीड़िता के बयान पर कटोरिया थाना में FIR दर्ज की जा चुकी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता का पति कोलकाता में कार्य करता है। बांका में पीड़िता अपने 14 साल के पुत्र के साथ रहती है। शुक्रवार देर रात जब वह घर में सो रही थी, तभी उसका जीजा त्रिपुरारी यादव उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश से घर में घुस आया।

सो रही पीड़िता जीजा के छुने से जाग गई। बहनोई ने जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा इंकार करने एवं शोर मचाने पर बहनोई ने पीड़िता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के सीने के आस-पास तीन बार और चेहरे पर तीन से वार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

मद्रास हाई कोर्ट का आदेश, दो बालिग लोगों के 'लिव-इन रिलेशन' में रहना अपराध नहीं

छत्तीसगढ़ में 6 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार, 15 साल का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में एक शिक्षिका के साथ हैवानियत, 4 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -