रेप कांड के विरोध में आज बिहार बंद
रेप कांड के विरोध में आज बिहार बंद
Share:

बिहार. रेप कांड की घटनाएं थमने की जगह और ज्यादा बढ़ती ही जा रही हैं। आए दिन किसी न किसी राज्य से बड़ी रेप की घटना सुनने में आती है। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में हुए रेप कांड की घटना में विरोध बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में वामपंथी पार्टियों ने आज 'बिहार बंद' का भी आह्वान किया है। इस विरोध में आरजेडी के नेताओं ने भी वामपंथी पार्टियों के बिहार बंद आंदोलन में उनका समर्थन किया है।

आपकी जेब पर पड़ेगी EMI की मार, RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें

इस मामले में बिहार के कृषि मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने आरोप लगाया है कि, आरजेडी, वामपंथी पार्टियों के साथ मिलकर बिहार बंद के जरिए जनता को प्रताड़ित करना चाहती है। वामपंथी पार्टी बच्चियों के साथ बढ़ रही घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ बिहार बंद करके विरोध प्रदर्शन करेगी। दिन पे दिन दलित और महादलित वर्ग की स्थिती भी खराब होती जा रही है और आए दिन बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटना बढ़ती जा रही हैं।

जानिए, अगस्त में क्या होगा सस्ता, क्या पड़ेगा महंगा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सुशासन का ढोंग किए जाने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा भी इसका विरोध किया जाएगा। मंगलवार को ही जिला सचिव शिवनाथ सिंह, अर्जुन यादव, मुंशी सिंह, योगेन्द्र यादव द्वारा इसकी घोषणा की गई है। वहीं इस मामले की बात की जाए तो पुलिस ने आरोपी ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार बंद कराने को सफल बनाने के लिए माकपा, भाकपा माले, भाकपा और राजद के कार्यकर्ताओं ने बैठक भी आयोजित की थी। इस बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि, मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह कांड, छपरा, गया, मुंगेर बलात्कार कांड और सूबे में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ सही पार्टी के नेता लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

ख़बरें और भी...

मुंगेर : बचा ली गई बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम बच्ची की जान

21 घंटे बाद भी बोरवेल में फंसी हुई है बच्ची, सेना चला रही बचाव अभियान

मुजफ्फरपुर मामला : ब्रजेश ठाकुर के एक और शेल्टर होम से गायब हुईं 11 महिलाएं, केस दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -