चिराग पासवान ने कसा नीतीश कुमार पर तंज, कहा- 'उनके लिए जेल सही जगह है'
चिराग पासवान ने कसा नीतीश कुमार पर तंज, कहा- 'उनके लिए जेल सही जगह है'
Share:

पटना: बिहार में पहले चरण के मतदान होने से ठीक दो दिन पहले, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। जी दरअसल वह काफी समय से नितीश कुमार पर हमले कर रहे हैं लेकिन अब उन हमलों का सिलसिला तेज हो गया हैं। हाल ही में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। यह आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के लिए जेल सही जगह है।'

जी दरअसल यह बात चिराग पासवान ने एक वेबसाइट से बातचीत में कही। उन्होंने कहा, "ऐसा संभव नहीं कि नीतीश कुमार घोटालों में शामिल नहीं हों।" वहीँ चिराग पासवान की तरफ से यह प्रतिक्रिया नीतीश कुमार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजने वाले अपने वादे के जवाब में आई है।

जी दरअसल हाल ही में अपने बयान में लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा, "मैंने कहा था कि यदि वे दोषी हैं, तो जांच के बाद उनको जेल भेजा जाएगा। ऐसा कैसे संभव है कि मुख्यमंत्री को इतने बड़े पैमाने पर चल रहे भ्रष्टाचार और घोटाले की भनक नहीं है? अगर उन्हें जानकारी नहीं है तो जांच होनी चाहिए। हालांकि, लोगों का और मेरा मानना है कि वह इसमें शामिल हैं, वह भ्रष्टाचारी हैं और किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को जेल भेजना चाहिए।" आगे उन्होंने यह भी कहा कि, "किसी भी भ्रष्ट नेता को खुलेआम घुमने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। नीतीश कुमार के लिए जेल ही सही जगह है।"

बिग बॉस 14 में शुरू हुआ नेपोटिज्म का मुद्दा, जान बोले, 'बाप पर मत जा, तेरी औकात...'

तो इस वजह से चढ़ाया जाता है हनुमान जी को सिंदूर

पंजाब में दशहरे पर जलाया गया पीएम मोदी का पुतला, राहुल गाँधी ने शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -