बिहार चुनाव: दरभंगा में PM मोदी ने बांधे नीतीश कुमार की तारीफों के पूल, कही यह बातें
बिहार चुनाव: दरभंगा में PM मोदी ने बांधे नीतीश कुमार की तारीफों के पूल, कही यह बातें
Share:

मुजफ्फरपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ऐसे में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का कार्य भी इस समय चरम पर देखा जा रहा है। वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी क्रम में आज दरभंगा पहुंचे और उन्होंने सभा को संबोधित किया। वह 11:15 बजे दरभंगा के राज मैदान सभा स्थल पर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने संबोधन देना शुरू किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा रामायण सर्किट होने से पर्यटन का विकास होगा। गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है, इसका लाभ यहां के युवाओं मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा पहले जो सरकार में थे, उनका मंत्र था पैसा हजम, परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से बड़ा प्रेम था, कनेक्टिवटी आने ही नहीं दिया। इसी के साथ आगे उन्होंने कहा- 'बिहार नीतीश जी के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है। मां सीता यहां की धरती को बड़े प्रेम से निहार रही होगी। अयाेध्या में मंदिर का निर्णाण हो रहा। मां सीता के क्षेत्र में आकर राम मंदिर के निर्माण की बधाई देता हूं। आप ही उसके असली हकदार हैं। भाजपा की पहचान है, जो कहते हैं वे करते हैं। देश में पहली बार ऐसा हो रहा मेनिफेस्टो उठाकर देखा जा रहा कि अब कोैन सा काम किया जाएगा।'

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'हमने कहा था गरीब का बैंक खाता खोलेंगे। 40 करोड़ से अधिक का खाता खुला। मुफ्त गैस बांटी गई। 90 लाख महिलाओं को धुआं से मुक्त किया। गरीबों को पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। कोराना काल में मुफ्त में अनाज हमने दिया। आज बिहार के गरीबों के लिए दीवाली और छठ पूजा तक राशन की व्यवस्था है। बाढ़ के दौरान भी हमने ऐसा किया। पानी के कारण बहुत दिक्कत होती है।' इस तरह अपने संबोधन से उन्होंने जनता का दिल जीता। खबरों के मुताबिक अब वह तिरहुत के लिए निकल चुके हैं।

शानदार फीचर्स और आकर्षक ऑफर में मिल रहे है ये स्मार्टफोन

राज्यसभा इलेक्शन से पहले बसपा में बगावत! 5 प्रस्तावकों ने वापस लिया प्रस्ताव

बिहार चुनाव: वोटरों से अमित शाह ने की यह अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -